-
☰
हरियाणा: कुलपति प्रो. नरसी राम बिश्नोई ने नवप्रवेशी छात्रों से किया संवाद, सर्वांगीण विकास पर दिया जोर
- Photo by : social media
संक्षेप
हरियाणा: हिसार गुरु जम्भेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (गुजविप्रौवि), हिसार के कुलपति प्रो. नरसी राम बिश्नोई ने शुक्रवार को हरियाणा स्कूल ऑफ बिजनेस (HSB) का दौरा किया।
विस्तार
हरियाणा: हिसार गुरु जम्भेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (गुजविप्रौवि), हिसार के कुलपति प्रो. नरसी राम बिश्नोई ने शुक्रवार को हरियाणा स्कूल ऑफ बिजनेस (HSB) का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने शैक्षणिक सत्र 2026-27 में प्रवेश लेने वाले नवप्रवेशी विद्यार्थियों से सीधा संवाद किया और उनका उत्साहवर्धन किया। कुलपति ने कक्षाओं का निरीक्षण किया और विद्यार्थियों के बीच बैठकर उनसे बातचीत की। उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय केवल डिग्री हासिल करने का माध्यम नहीं है, बल्कि यह विद्यार्थियों के व्यक्तित्व निर्माण, नेतृत्व क्षमता विकसित करने और नवाचार की सोच को मजबूत करने का महत्वपूर्ण मंच है। प्रो. बिश्नोई ने विद्यार्थियों को नियमित अध्ययन, अनुशासन और सह-पाठ्यक्रम गतिविधियों में सक्रिय भागीदारी के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि विद्यार्थी अपनी रुचि और प्रतिभा को पहचानकर उसे निरंतर मेहनत के माध्यम से निखारें। विश्वविद्यालय का उद्देश्य विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के साथ ऐसा सकारात्मक वातावरण उपलब्ध कराना है, जहां वे अपनी क्षमताओं का बेहतर प्रदर्शन कर सकें। इस दौरान कुलपति ने शिक्षकों के साथ भी चर्चा की। उन्होंने कहा कि बेहतर शिक्षण व्यवस्था और विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य के लिए शिक्षक और विद्यार्थियों के बीच निरंतर संवाद बेहद जरूरी है। उन्होंने शिक्षकों से नवाचार आधारित शिक्षण पद्धतियों को अपनाने और विद्यार्थियों की आवश्यकताओं के अनुरूप शिक्षा प्रदान करने का आह्वान किया। कार्यक्रम के दौरान हरियाणा स्कूल ऑफ बिजनेस के शिक्षकों ने कुलपति का स्वागत किया। विभाग की शैक्षणिक गतिविधियों, उपलब्धियों और भविष्य की योजनाओं के बारे में भी उन्हें विस्तार से जानकारी दी गई। कुलपति के संवाद से नवप्रवेशी विद्यार्थियों में उत्साह देखने को मिला। विश्वविद्यालय प्रशासन ने विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और बेहतर शैक्षणिक वातावरण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।
झारखंड: देवगन डैम में मछली के बंटवारे को लेकर हुआ विवाद, युवक की हुई मौत, दो आरोपी हुए गिरफ्तार
झारखंड: छतरपुर में डिज्नीलैंड मेले का हुआ भव्य शुभारंभ, फुलवारी मैदान में जुटी लोगों की भारी भीड़
उत्तर प्रदेश: निजामाबाद के विद्यालय में बालिकाओं को दिया गया आत्मरक्षा प्रशिक्षण
झारखंड: डाली प्लस-टू विद्यालय भवन निर्माण पर हुआ विवाद, ग्रामीणों ने रुकवाया काम
हरियाणा: ऑपरेशन ट्रैक डाउन में 32 बोर अवैध पिस्टल के साथ आरोपी हुआ गिरफ्तार