Contact for Advertisement 9919916171


हरियाणा: श्याम बाबा की झांकी में महिला की सोने की बाली चोरी, पंजाब से आरोपी गिरफ्तार

- Photo by : social media

हरियाणा  Published by: Rajput Ranjeet , Date: 29/08/2026 11:04:43 am Share:
  • हरियाणा
  • Published by: Rajput Ranjeet ,
  • Date:
  • 29/08/2026 11:04:43 am
Share:

संक्षेप

हरियाणा: हांसी में धार्मिक आयोजन के दौरान महिला के आभूषण चोरी करने के मामले में पुलिस को सफलता मिली है।

विस्तार

हरियाणा: हांसी में धार्मिक आयोजन के दौरान महिला के आभूषण चोरी करने के मामले में पुलिस को सफलता मिली है। किला बाजार पुलिस चौकी की टीम ने जांच के आधार पर पंजाब के बठिंडा से एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के पास से चोरी की गई सोने की एक बाली भी बरामद की है। पुलिस के मुताबिक, हांसी निवासी राजबाला 18 जून को परिवार के साथ श्याम बाबा की झांकी में शामिल होने पहुंची थीं। आयोजन में काफी भीड़ थी। इसी दौरान किसी व्यक्ति ने भीड़ का फायदा उठाते हुए उनके कान से सोने की बाली निकाल ली और मौके से फरार हो गया। घटना के बाद महिला ने पुलिस को शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की थी।

शिकायत मिलने के बाद थाना शहर हांसी पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच शुरू की। पुलिस टीम ने झांकी स्थल के आसपास लगे CCTV कैमरों की रिकॉर्डिंग खंगाली। इसके साथ ही तकनीकी माध्यमों से संदिग्धों की गतिविधियों की जानकारी जुटाई गई। जांच के दौरान पुलिस ने मामले में शामिल मोनू उर्फ अजय नामक एक आरोपी को पहले गिरफ्तार किया था। पूछताछ में मिली जानकारी और जांच के दौरान सामने आए सुरागों के आधार पर पुलिस मुख्य आरोपी तक पहुंची।

पुलिस ने आरोपी विशाल कुमार पुत्र विजय कुमार को पंजाब के बठिंडा जिले की खेता सिंह बस्ती से गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार, पूछताछ के लिए आरोपी को रिमांड पर लिया गया। इस दौरान उसकी निशानदेही पर महिला से चोरी की गई सोने की बाली बरामद कर ली गई। जांच एजेंसी अब आरोपी से अन्य घटनाओं को लेकर भी पूछताछ कर रही है। पुलिस यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि क्या आरोपी ने हांसी या आसपास के इलाकों में भीड़भाड़ वाले धार्मिक आयोजनों अथवा बाजारों में चोरी की अन्य वारदातों को अंजाम दिया है। पुलिस के अनुसार, आरोपी की रिमांड अवधि समाप्त होने के बाद उसे शनिवार को अदालत में पेश किया जाएगा। मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।

Related News

 उत्तर प्रदेश: राष्ट्रीय खेल दिवस पर मेजर ध्यानचंद को किया नमन, खिलाड़ियों ने उठाई भारत रत्न देने की मांग

उत्तर प्रदेश: राखी के धागे ने मजबूत किया पुलिस और जनता के बीच विश्वास, थाना प्रभारी की कलाई पर बंधी राखियां

influencer Manjit Kaur Murder: इंफ्लूएंसर मंजीत कौर को पेड़ से बांधकर जलाया जिंदा , 54 दिनों बाद अस्पताल में हुई मौत 

उत्तर प्रदेश: एनसीसी इंटर ग्रुप प्रतियोगिता में समृद्धि यादव ने हासिल किया तीसरा स्थान, डीएवी स्कूल का बढ़ाया गौरव

हरियाणा: चमार समाज ने मुख्यमंत्री के फैसले के विरोध में प्रदर्शन का किया ऐलान, 29 अगस्त को हुआ पदयात्रा और पुतला दहन

हरियाणा: रक्षाबंधन पर विधायक विनोद भयाना को 24 गाइड्स ने बांधी राखी, बेटियों को दिए गए उपहार 


Featured News