-
☰
झारखण्ड: पलामू-बिहार पुलिस की बैठक, अपराध रोकने पर बनी रणनीति
- Photo by : social media
संक्षेप
झारखण्ड: पलामू छतरपुर उग्रवाद, अपराध एवं असामाजिक गतिविधियों पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित करने के उद्देश्य से पलामू पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर बुधवार को छत्तरपुर अनुमंडल कार्यालय में पलामू एवं बिहार के सीमावर्ती जिलों के पुलिस अधिकारियों की अंतर्राज्यीय समन्वय बैठक आयोजित की गई। बैठक शाम चार बजे शुरू हुई।
विस्तार
झारखण्ड: पलामू छतरपुर उग्रवाद, अपराध एवं असामाजिक गतिविधियों पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित करने के उद्देश्य से पलामू पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर बुधवार को छत्तरपुर अनुमंडल कार्यालय में पलामू एवं बिहार के सीमावर्ती जिलों के पुलिस अधिकारियों की अंतर्राज्यीय समन्वय बैठक आयोजित की गई। बैठक शाम चार बजे शुरू हुई। बैठक की अध्यक्षता हुसैनाबाद के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी आईपीएस दिव्यांश शुक्ला ने की, जबकि मेजबानी छत्तरपुर के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी प्रशांत कुमार ने की। बैठक में पलामू जिले से सटे बिहार के सीमावर्ती क्षेत्रों के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, असिस्टेंट कमांडेंट एवं विभिन्न थाना प्रभारियों ने भाग लिया। बैठक में सीमावर्ती क्षेत्रों में नक्सली गतिविधियों एवं अन्य आपराधिक घटनाओं से संबंधित सूचनाओं के त्वरित आदान-प्रदान तथा दोनों राज्यों की पुलिस के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने पर विस्तार से चर्चा हुई। अधिकारियों ने आवश्यकता के अनुसार संयुक्त नक्सल विरोधी अभियान चलाने और सीमा क्षेत्र में कानून-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ करने पर भी जोर दिया।
इस दौरान अंतर्राज्यीय सीमा पर स्थित चेक पोस्टों को मजबूत करने, आपराधिक गिरोहों की गतिविधियों पर प्रभावी निगरानी रखने तथा सीमावर्ती इलाकों में संदिग्ध गतिविधियों पर कड़ी नजर रखने को लेकर रणनीति बनाई गई। वहीं वांछित अपराधियों एवं वारंटियों की सूची आपस में साझा करने और उनकी गिरफ्तारी के लिए संयुक्त कार्रवाई करने पर सहमति बनी। बैठक में अवैध हथियार, मादक पदार्थ, अवैध शराब एवं पशु तस्करी जैसी गतिविधियों पर रोक लगाने के लिए संयुक्त अभियान चलाने पर भी विशेष बल दिया गया। अधिकारियों ने कहा कि सीमा क्षेत्र का फायदा उठाकर आपराधिक गतिविधियों को अंजाम देने वाले तत्वों के खिलाफ दोनों राज्यों की पुलिस आपसी समन्वय से प्रभावी कार्रवाई करेगी। बैठक के दौरान यह निर्णय लिया गया कि दोनों राज्यों के पुलिस अधिकारियों के बीच नियमित संवाद और सूचनाओं के आदान-प्रदान की व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाया जाएगा। इससे उग्रवाद, अपराध एवं तस्करी जैसी गतिविधियों पर समय रहते कार्रवाई करने में मदद मिलेगी। पलामू पुलिस ने कहा कि आमजन की सुरक्षा तथा क्षेत्र में शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखना पुलिस की प्राथमिकता है। सीमावर्ती क्षेत्रों में सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के लिए पुलिस लगातार आवश्यक कदम उठाती रहेगी।
उत्तर प्रदेश: जन्मदिन पर छात्राओं के बीच पहुंचे सोनभद्र DM, केक काटकर बांटी खुशियां
उत्तर प्रदेश: खराब सड़क को लेकर हाईवे पर उतरे स्कूली बच्चे, तीन घंटे जाम से मचा हड़कंप
झारखण्ड: प्रशिक्षण से संकल्प तक, छतरपुर के विकास की नई सोच के साथ लौटे नगर अध्यक्ष
उत्तर प्रदेश: गश्त के दौरान सड़क हादसे में दरोगा की हुई मौत, सिपाही गंभीर रूप से हुआ घायल
गुजरात: बोडेली नगरपालिका के कामकाज पर AAP ने उठाए सवाल, डिप्टी कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन