-
☰
मध्य प्रदेश: थार से टक्कर मारकर दो की मौत के मामले में आरोपी गिरफ्तार, मूंदी पुलिस की बड़ी कार्रवाई
- Photo by : social media
संक्षेप
मध्य प्रदेश: पुलिस अधीक्षक जिला खण्डवा मनोज कुमार राय द्वारा गंभीर अपराधों में आरोपी की शीघ्र गिरफ्तारी हेतु निर्देशित किया गया है, इसी तारतम्य मे अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) खण्डवा श्री राजेश रघुवंशी,अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) जिला खण्डवा महेन्द्र
विस्तार
मध्य प्रदेश: पुलिस अधीक्षक जिला खण्डवा मनोज कुमार राय द्वारा गंभीर अपराधों में आरोपी की शीघ्र गिरफ्तारी हेतु निर्देशित किया गया है, इसी तारतम्य मे अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) खण्डवा श्री राजेश रघुवंशी,अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) जिला खण्डवा महेन्द्र तारनेकर एवं एसडीओपी मूंदी मनोहरसिंह गवली के निर्देशन में थाना मूंदी के अपराध क्रमांक 144/26 धारा 103(1),109(1) B.N.S मे आरोपी लवकुश पिता किशोरीलाल राठौर उम्र 40 साल निवासी सनावद को गिर. किया गया । घटना का विवरण दिनांक 16.04.26 को मूंदी सनावद रोड पर ग्राम केनूद के पास प्रेम प्रसंग के चलते आरोपी लवकुश पिता किशोरीलाल राठौर उम्र 40 साल निवासी सनावद जिला खरगोन ने जान से मारने की नियत से अपनी काले रंग की जीप (थार) नंबर MP-13 AH-9555 से बलेनो कार में बैठे ग्राम जलवा से मूंदी तरफ आ रहे 5 लोगो को जान से मारने की नियत से रोंग साईड जाकर सामने से दो बार टक्कर मार दी। जिससे कार में बैठे में 1सुमनबाई पति राजेन्द्र राठौर उम्र 58 साल नि. जलवा 2सौरभ पिता राजेन्द्र राठौर उम्र 28 साल नि.जलवा की मृत्यु हुई थी एवं 1रविन्द्र पिता राजेन्द्र राठौर उम्र 34 साल नि. जलवा 2.सारिका पिता राजेन्द्र राठौर उम्र 30 साल नि.जलवा 3.रविन्द्र पिता दिनेश राठौर उम्र 25 साल निवासी देशगांव के घायल हुये थे मर्ग जांच पर थाना मूंदी पर आरोपी लवकुश राठौर के विरूद्ध अपराध क्रमांक 144/26 धारा 103(1),109(1) B.N.S का पंजीबद्ध कर विवेचना में लिय गया। विवेचना के दौरान आरोपी लवकुश पिता किशोरीलाल राठौर उम्र 40 साल निवासी सनावद को गिरफ्तार किया गया तथा घटना में प्रयुक्त जीप (थार) को जप्त किया गया। आरोपी को आज न्यायालय खंडवा पेश किया गया जंहा से आरोपी को जिला जेल खंडवा भेजा गया है । इनकी रही सराहनीय भूमिका-- थाना प्रभारी निरीक्षक राजेन्द्र नरवरिया,उनि अरूण पाटील, सउनि कैलाश तिवारी, सउनि पुनमचंद पाटिल, प्रआर. 660 अखिलेश यादव, प्रआर. 445 समरपालसिंह, आर. 502 नरेन्द्र यादव, की महत्वपूर्ण भूमिका रही है।