-
☰
मध्य प्रदेश: उप संचालक जनसंपर्क जी.एस. मर्सकोले ने पुनः संभाला पदभार, अधिकारियों व पत्रकारों ने किया स्वागत
- Photo by : social media
संक्षेप
मध्य प्रदेश: शहडोल उप संचालक जनसंपर्क जी.एस. मर्सकोले ने शुक्रवार को संभागीय जनसंपर्क कार्यालय, शहडोल पहुंचकर पुनः उप संचालक के पद का कार्यभार ग्रहण किया।
विस्तार
मध्य प्रदेश: शहडोल उप संचालक जनसंपर्क जी.एस. मर्सकोले ने शुक्रवार को संभागीय जनसंपर्क कार्यालय, शहडोल पहुंचकर पुनः उप संचालक के पद का कार्यभार ग्रहण किया। इस अवसर पर कार्यालय के अधिकारियों, कर्मचारियों एवं पत्रकारों ने उनका पुष्पगुच्छ भेंटकर आत्मीय स्वागत किया। कार्यभार ग्रहण करने के बाद उप संचालक जी.एस. मर्सकोले ने संभागीय जनसंपर्क कार्यालय में संचालित विभिन्न गतिविधियों की समीक्षा की। उन्होंने मीडिया समन्वय, प्रकाशन कार्य तथा शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रचार-प्रसार से संबंधित कार्यों की विस्तृत जानकारी प्राप्त की और आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए। इस अवसर पर सहायक संचालक जनसंपर्क गजेंद्र द्विवेदी सहित वरिष्ठ पत्रकार अखिलेश मिश्रा, राहुल सिंह राणा, वीरेंद्र प्रताप सिंह, विश्वास हलवाई, जितेंद्र विश्वकर्मा, अजय केवट, सुनील द्विवेदी, जनसंपर्क कार्यालय के कर्मचारी एवं अन्य पत्रकार उपस्थित रहे।