Contact for Advertisement 9919916171


राजस्थान: आईपीएल सट्टा रैकेट का पर्दाफाश, 6 मोबाइल, नकदी समेत आरोपी गिरफ्तार

- Photo by : social media

राजस्थान  Published by: Shahihurehman , Date: 30/04/2026 10:30:20 am Share:
  • राजस्थान
  • Published by: Shahihurehman ,
  • Date:
  • 30/04/2026 10:30:20 am
Share:

संक्षेप

राजस्थान: पीपलू टोंक जिला स्पेशल टीम (डीएसटी) टोंक और थाना पुलिस निवाई ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए आईपीएल क्रिकेट मैच पर लाखों रुपए का सट्टा लगाते एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।

विस्तार

राजस्थान: पीपलू टोंक जिला स्पेशल टीम (डीएसटी) टोंक और थाना पुलिस निवाई ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए आईपीएल क्रिकेट मैच पर लाखों रुपए का सट्टा लगाते एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 6 मोबाइल फोन, 9 हजार रुपए नकद और सट्टे का हिसाब-किताब बरामद किया है। डीएसटी टीम ने मंगलवार देर रात निवाई शहर के निर्माण नगर विस्तार क्षेत्र में गंगा-जमना गार्डन के पीछे स्थित एक मकान पर दबिश दी। यहां आरोपी नितिन जैन पुत्र पदमचंद जैन (40) निवासी निर्माण नगर विस्तार, निवाई, राजस्थान बनाम पंजाब आईपीएल मैच पर सट्टा संचालित करते हुए मिला। पुलिस ने मौके से 6 एंड्रॉयड मोबाइल फोन, 9 हजार रुपए नकद तथा सट्टे का रजिस्टर व अन्य दस्तावेज जब्त किए। प्रारंभिक जांच में सामने आया कि आरोपी कई लोगों को जोड़कर ऑनलाइन और मोबाइल के माध्यम से क्रिकेट सट्टा चला रहा था। आरोपी के विरुद्ध थाना निवाई में मामला दर्ज कर लिया गया है तथा पुलिस पूरे नेटवर्क की जांच में जुटी।