Contact for Advertisement 9919916171


राजस्थान: टोंक पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 11 साइबर ठग हुए गिरफ्तार, नशे और अवैध बजरी पर भी कसा शिकंजा

- Photo by : social media

राजस्थान  Published by: Shahihurehman , Date: 31/08/2026 12:15:01 pm Share:
  • राजस्थान
  • Published by: Shahihurehman ,
  • Date:
  • 31/08/2026 12:15:01 pm
Share:

विस्तार

राजस्थान: एसपी रोशन मीणा के निर्देशन में टोंक पुलिस ने साइबर ठगी, नशे, चोरी और अवैध बजरी परिवहन के खिलाफ अभियान चलाकर कई बड़ी कार्रवाई की हैं। DST टीम और दत्तवास थाना पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में करीब दो करोड़ रुपये की साइबर ठगी करने वाले गिरोह का खुलासा करते हुए 11 अंतरराज्यीय साइबर ठगों को गिरफ्तार किया गया। पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी फर्जी सिम कार्ड, बैंक खातों और सोशल मीडिया प्रोफाइल के जरिए साइबर ठगी का नेटवर्क चला रहे थे। NCRP पोर्टल पर गिरोह के खिलाफ 81 शिकायतें दर्ज मिली हैं। पुलिस ने आरोपियों के पास से 37,210 रुपये की ठगी की रकम, दो बोलेरो, एक स्विफ्ट कार, 12 मोबाइल फोन, लैपटॉप और चार एटीएम कार्ड बरामद किए हैं।

इसके अलावा निवाई थाना पुलिस ने ‘नशा मुक्त टोंक’ अभियान के तहत अर्जुन नगर में कार्रवाई करते हुए नवरत्न वर्मा को 3.31 ग्राम स्मैक के साथ गिरफ्तार किया। मेहन्दवास थाना पुलिस ने भी नशीली सामग्री के सेवन के मामले में सुदामा सैनी को पकड़ा है। निवाई सदर थाना पुलिस ने छौरिया गांव में हुई नकबजनी के मामले में शंकरलाल मीणा को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से चांदी के जेवर बरामद किए। वहीं नासिरदा थाना पुलिस ने मंदिर चोरी का पूरा सामान बरामद कर लिया। इसमें चांदी का मुकुट, शालिग्राम प्रतिमाएं, मोतियों की माला, लड्डू गोपाल की मूर्ति, पीतल की झालर और घंटी समेत अन्य सामान शामिल है। टोडारायसिंह थाना पुलिस ने अवैध बजरी परिवहन के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो ट्रैक्टर-ट्रॉलियां पकड़ीं। इनमें करीब 14 टन बजरी भरी मिली, जिसे वाहनों के साथ जब्त कर लिया गया। पुलिस की इन कार्रवाइयों से साइबर अपराधियों, नशा कारोबारियों और अवैध खनन से जुड़े लोगों में हड़कंप मचा हुआ है। पुलिस ने बताया कि साइबर गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश और पूरे नेटवर्क की जांच जारी है।
 

Related News

उत्तर प्रदेश: 9 सितंबर को होगी जनपद स्तरीय मेधावी छात्र चयन परीक्षा, ब्लॉक स्तर पर चयनित विद्यार्थी होंगे शामिल

उत्तर प्रदेश: मायावती ने BSP की अहम बैठक में चुनावी तैयारियों की करी समीक्षा, कार्यकर्ताओं को दिए कई निर्देश

उत्तर प्रदेश: दधिकांदों मेला की तैयारियों को लेकर हुई बैठक, अधिकारियों को समय से व्यवस्थाएं पूरी कराने के दिए गए निर्देश

उत्तर प्रदेश: अपर जिलाधिकारी ने तहसील सोरांव का किया निरीक्षण, साफ-सफाई व्यवस्था दुरुस्त कराने के दिए निर्देश

उत्तर प्रदेश: युवा उद्यमी योजना में अनावश्यक आपत्तियां लगाकर पत्रावलियां निरस्त न करें बैंकर्स, जिलाधिकारी ने दिए निर्देश

बिहार: जनसुनवाई में डीएम ने सुनीं 58 शिकायतें, कई मामलों का मौके पर हुआ समाधान


Featured News