-
☰
उत्तर प्रदेश: 9 सितंबर को होगी जनपद स्तरीय मेधावी छात्र चयन परीक्षा, ब्लॉक स्तर पर चयनित विद्यार्थी होंगे शामिल
- Photo by : social media
विस्तार
उत्तर प्रदेश: सोनभद्र परिषदीय विद्यालयों के छात्र-छात्राओं की शैक्षिक प्रतिभा को पहचानने और उनमें स्वस्थ प्रतिस्पर्धा की भावना विकसित करने के उद्देश्य से बेसिक शिक्षा विभाग की ओर से ‘मेधावी छात्र चयन परीक्षा-अगस्त 2026’ का आयोजन किया जा रहा है। जिलाधिकारी चर्चित गौड़ के निर्देशन में संचालित इस परीक्षा के माध्यम से कक्षा 3, 5, 6 और 8 के मेधावी विद्यार्थियों का चयन किया जा रहा है। वर्तमान में विद्यालय एवं संकुल स्तर पर परीक्षा और मूल्यांकन की प्रक्रिया चल रही है। विद्यालय स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रथम तीन स्थान प्राप्त विद्यार्थियों को सम्मानित किया जा रहा है। इसके जरिए विद्यार्थियों को बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रोत्साहित करने के साथ उनकी प्रतिभा को उचित मंच उपलब्ध कराया जा रहा है। विभागीय कार्ययोजना के अनुसार विद्यालय स्तर पर चयन के बाद संकुल स्तर पर श्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों का चयन किया जाएगा। संकुल स्तर पर चयनित विद्यार्थी ब्लॉक स्तरीय परीक्षा में प्रतिभाग करेंगे। इसके बाद ब्लॉक स्तर पर चयनित छात्र-छात्राएं 9 सितंबर 2026 को आयोजित होने वाली जनपद स्तरीय मुख्य परीक्षा में शामिल होकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे। वृहद स्तर पर परीक्षा आयोजन में किसी विकासखंड में कठिनाई आने पर संबंधित खंड शिक्षा अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि परीक्षा में संबंधित स्तर के शीर्ष प्रथम मेधावी छात्र को ही आमंत्रित किया जाए, जिससे चयन प्रक्रिया सुचारू रूप से पूरी हो सके। मेधावी छात्र चयन परीक्षा के तहत चयनित एवं सम्मानित विद्यार्थियों का विवरण ऑनलाइन अपलोड किया जा रहा है। नोडल संकुल शिक्षकों और संकुल शिक्षकों को निर्देशित किया गया है कि वे अपने क्षेत्र के विद्यालयों में सम्मानित किए जाने वाले मेधावी विद्यार्थियों का पूरा विवरण और कार्यक्रम की तस्वीरें निर्धारित लिंक एवं क्यूआर कोड के माध्यम से अनिवार्य रूप से अपलोड करें। जिलाधिकारी के निर्देशन में संचालित यह पहल विद्यार्थियों में पढ़ाई के प्रति रुचि, स्वस्थ प्रतिस्पर्धा और आत्मविश्वास बढ़ाने के साथ उनकी प्रतिभा को पहचानकर आगे बढ़ाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है।
हरियाणा: अग्रोहा पुलिस ने मोटरसाइकिल चोरी के आरोपी को किया गिरफ्तार, 7 चोरीशुदा बाइक हुई बरामद
हरियाणा: हिसार पुलिस के 7 पुलिसकर्मी हुए सेवानिवृत्त, विभाग ने दी भावभीनी विदाई
गुजरात: अवैध पानी और सीवर कनेक्शन नियमित कराने का अभियान जारी, बाद में होगी कार्रवाई
हरियाणा: नशा छोड़ने वालों के साथ खड़ी है हांसी पुलिस, उपचार में भी करेगी मदद