-
☰
राजस्थान: कैश वैन में लगी भीषण आग, निवाई झिलाई पुलिया पर मची अफरा-तफरी
- Photo by : social media
संक्षेप
राजस्थान: निवाई झिलाई पुलिया के पास गुरुवार को उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब बैंक कैश से भरी एक वैन अचानक धू-धू कर जलने लगी।
विस्तार
राजस्थान: निवाई झिलाई पुलिया के पास गुरुवार को उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब बैंक कैश से भरी एक वैन अचानक धू-धू कर जलने लगी। बताया जा रहा है कि वैन जयपुर से टोंक की ओर जा रही थी, तभी पुलिया के पास अचानक आग लग गई। आग इतनी भयानक थी कि कुछ ही देर में पूरी वैन को अपनी चपेट में ले लिया। सूचना मिलते ही दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग बुझाने का प्रयास शुरू किया। घटना के चलते दोनों ओर का यातायात पूरी तरह बंद कर दिया गया, जिससे लंबा जाम लग गया। प्रशासन और पुलिस के अधिकारी तुरंत मौके पर पहुंचे और स्थिति को नियंत्रण में लिया। फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। वहीं कैश सुरक्षित रहा या नहीं, इसकी जानकारी भी सामने नहीं आई है।
राजस्थान: जिला उत्थान योजना की हुई समीक्षा, विकास कार्यों में तेजी के दिए निर्देश
राजस्थान: मुआवजा व बीमा क्लेम में भेदभाव के खिलाफ किसानों का प्रदर्शन, एसडीएम को सौंपा ज्ञापन
हरियाणा: विजय पर्व पर पुष्कर सिंह धामी ने सराहा डायरेक्ट सेलिंग मॉडल
उत्तर प्रदेश: गैस सिलेंडर विस्फोट से गंभीर रूप से झुलसी महिला, गांव में बना दहशत का माहौल