Contact for Advertisement 9919916171


राजस्थान: भामाशाह शिक्षकों की पहल, 90 छात्राओं को मिले स्कूल बैग और विद्यालय को मिला कलर प्रिंटर

- Photo by : social media

राजस्थान  Published by: Pramod Kumar Bansal , Date: 25/07/2026 04:29:43 pm Share:
  • राजस्थान
  • Published by: Pramod Kumar Bansal ,
  • Date:
  • 25/07/2026 04:29:43 pm
Share:

विस्तार

राजस्थान: कोटपूतली शिक्षा के क्षेत्र में समाज की भागीदारी का प्रेरक उदाहरण सामने आया है। ग्राम पुरुषोत्तमपुरा स्थित राजकीय बालिका वरिष्ठ उपाध्याय संस्कृत विद्यालय में आयोजित कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों और ग्रामीणों ने विद्यार्थियों के लिए उपयोगी सामग्री भेंट कर शिक्षा के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दिखाई। विद्यालय के शिक्षक अशोक कुमार यादव ने कक्षा 1 से 8 तक अध्ययनरत सभी 90 छात्राओं और कुक कम हेल्पर को उच्च गुणवत्ता के स्कूल बैग वितरित किए। वहीं विद्यालय में कार्यरत शिक्षक धर्मपाल कन्नौजिया ने विद्यालय के कार्यालयीन कार्यों को बेहतर बनाने के लिए एक कलर प्रिंटर भेंट किया।

इसके अलावा ग्रामीण नरेंद्र सिंह तंवर ने सभी छात्राओं को पेन, पेंसिल और अन्य स्टेशनरी सामग्री वितरित कर उन्हें पढ़ाई के प्रति प्रोत्साहित किया। सामग्री प्राप्त कर छात्राओं ने खुशी जाहिर करते हुए भामाशाहों का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विद्यालय के प्रधानाचार्य मनीष वर्मा ने शिक्षकों अशोक कुमार यादव और धर्मपाल कन्नौजिया का धन्यवाद करते हुए कहा कि दोनों शिक्षक पहले भी विद्यालय के विकास के लिए आर्थिक और भौतिक संसाधनों के रूप में निरंतर सहयोग करते रहे हैं। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के प्रयास समाज के अन्य लोगों के लिए भी प्रेरणादायक हैं। इस अवसर पर पीईईओ ललिता भट्ट, मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी कार्यालय के प्रतिनिधि गजानंद टीलावत, पूर्व आहरण एवं वितरण अधिकारी मनोज कुमार शर्मा, एसडीएमसी अध्यक्ष सुगन चंद गुर्जर सहित विद्यालय स्टाफ, अभिभावक, ग्रामीण और महिलाएं बड़ी संख्या में मौजूद रहे।
 

Related News

Education System Crisis: NEET विवाद के बीच धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा, PM मोदी को भेजा त्यागपत्र; बोले- छात्रों का हित मेरी पहली प्राथमिकता

गुजरात: शिक्षक पर जानलेवा हमला करने वाले दो आरोपी हुए गिरफ्तार, धमकी के बाद तेजधार हथियार से किया था वार

गुजरात: पुरानी रंजिश में युवक पर हमला करने वाले चार आरोपी हुए गिरफ्तार, सीआईए-1 ने लाठी-गंडासी और बाइक हुई बरामद 

हरियाणा: अपराध नियंत्रण को लेकर हांसी पुलिस हुई सख्त, एसपी विनोद कुमार ने ली क्राइम रिव्यू मीटिंग

हरियाणा: टोल प्लाजा हत्याकांड में सीआईए हिसार की बड़ी कार्रवाई, तीन और आरोपी हुए गिरफ्तार

गुजरात: खाद संकट पर प्रशासन का बड़ा बयान, बाराबंकी में सुबह 7 बजे से शुरू हुआ वितरण


Featured News