-
☰
राजस्थान: करंट की चपेट में आए राष्ट्रीय पक्षी मोर को मिला उपचार, पशुधन निरीक्षक ने बचाई जान
- Photo by : social media
विस्तार
राजस्थान: प्रागपुरा तेज बारिश के दौरान करंट की चपेट में आकर घायल हुए राष्ट्रीय पक्षी मोर को समय पर उपचार मिलने से नया जीवन मिल गया। प्रागपुरा कस्बे में सीताराम मंदिर के पास हुई इस घटना के बाद पशुधन निरीक्षक गोविंद भारद्वाज ने मौके पर पहुंचकर घायल मोर का प्राथमिक उपचार किया। जानकारी के अनुसार, बारिश के दौरान एक मोर करंट लगने से जमीन पर गिर गया और तड़पने लगा। स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना तुरंत पशुधन निरीक्षक गोविंद भारद्वाज को दी। सूचना मिलते ही वे बारिश के बीच मौके पर पहुंचे और घायल मोर का उपचार शुरू किया। गोविंद भारद्वाज ने बताया कि करंट लगने से मोर के पंख और चोंच से रक्तस्राव हो रहा था। उन्होंने मौके पर ही घावों की ड्रेसिंग कर आवश्यक उपचार किया। इस दौरान शंकर शर्मा और राजेश ने भी उपचार कार्य में सहयोग किया। प्राथमिक उपचार के बाद घायल मोर को सुरक्षित रूप से वन विभाग कार्यालय, पावटा ले जाया गया, जहां उसकी निगरानी और देखभाल की गई। बाद में उसे वन परिसर में सुरक्षित छोड़ दिया गया। स्थानीय लोगों ने पशुधन निरीक्षक गोविंद भारद्वाज और सहयोगियों की त्वरित कार्रवाई की सराहना करते हुए इसे वन्यजीव संरक्षण और मानवीय संवेदनशीलता का प्रेरणादायक उदाहरण बताया।