-
☰
हरियाणा: 11.62 ग्राम हेरोइन के साथ युवक हुआ गिरफ्तार, सीआईए-1 हांसी ने की कार्रवाई
- Photo by : social media
विस्तार
हरियाणा: हांसी नशा तस्करों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत सीआईए-1 हांसी पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक युवक को 11.62 ग्राम हेरोइन (चिट्टा) के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। पुलिस के अनुसार, सीआईए-1 की टीम सहायक उप निरीक्षक राजेंद्र कुमार के नेतृत्व में हांसी-राजू रोड स्थित साईं कॉलोनी के पास गश्त कर रही थी। इसी दौरान पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि एक युवक कब्रिस्तान के पास नशीला पदार्थ बेचने की फिराक में खड़ा है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने तुरंत कार्रवाई करते हुए मौके पर दबिश दी और आरोपी को पकड़ लिया। आरोपी की पहचान **अमन उर्फ बारु पुत्र सतीश कुमार निवासी साईं कॉलोनी, हांसी** के रूप में हुई है। पुलिस ने नियमानुसार तलाशी ली तो उसके कब्जे से 11.62 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। पुलिस ने बरामद नशीले पदार्थ को कब्जे में लेकर आरोपी के खिलाफ थाना शहर हांसी में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया। प्रारंभिक पूछताछ के बाद आरोपी को अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। हिसार पुलिस ने कहा कि नशे के कारोबार में शामिल लोगों के खिलाफ कार्रवाई लगातार जारी रहेगी। पुलिस ने आमजन से अपील की है कि यदि किसी स्थान पर नशीले पदार्थों की खरीद-फरोख्त या तस्करी की जानकारी मिले तो तुरंत पुलिस को सूचित करें। सूचना देने वाले व्यक्ति की पहचान गोपनीय रखी जाएगी।