Contact for Advertisement 9919916171


राजस्थान: 3.50 लाख रुपये की लागत से बने वॉटर कूलर का हुआ लोकार्पण, राहगीरों को मिलेगी शीतल जल की सुविधा

- Photo by : social media

राजस्थान  Published by: Ghanshyam Das , Date: 25/07/2026 03:49:58 pm Share:
  • राजस्थान
  • Published by: Ghanshyam Das ,
  • Date:
  • 25/07/2026 03:49:58 pm
Share:

विस्तार

राजस्थान: कोटपूतली भीषण गर्मी में राहगीरों और आमजन को शीतल पेयजल उपलब्ध कराने के उद्देश्य से कोटपूतली के नगर परिषद पार्क के मुख्य द्वार पर नवनिर्मित वॉटर कूलर एवं कक्ष का भव्य लोकार्पण किया गया। करीब 3.50 लाख रुपये की लागत से निर्मित इस जनोपयोगी सुविधा का निर्माण स्थानीय भामाशाह रामकुमार बंसल, मनीष कुमार बंसल और जितेश कुमार बंसल ने स्वर्गीय श्रीमती कलावती देवी की स्मृति में करवाया है। इस पहल को श्री श्याम सेवा परिवार, कोटपूतली की प्रेरणा से साकार किया गया।

शुक्रवार को आयोजित समारोह में डीएसपी लक्ष्मी सुथार, थानाधिकारी राजेश शर्मा और समाजसेवी अशोक बंसल ने फीता काटकर तथा शिलापट्ट का अनावरण कर वॉटर कूलर को जनसेवा के लिए समर्पित किया। कार्यक्रम के दौरान श्री श्याम सेवा परिवार की ओर से भामाशाहों का साफा और माला पहनाकर सम्मान किया गया, जबकि भामाशाह परिवार ने अतिथियों का साफा, माला और बुके भेंटकर अभिनंदन किया। इस अवसर पर डीएसपी लक्ष्मी सुथार ने कहा कि सार्वजनिक स्थानों पर पेयजल जैसी मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराना समाज सेवा का श्रेष्ठ उदाहरण है। ऐसे कार्य न केवल लोगों को राहत पहुंचाते हैं, बल्कि समाज में सहयोग और सेवा की भावना को भी मजबूत करते हैं। वहीं थानाधिकारी राजेश शर्मा ने कहा कि जनहित में किए गए कार्य हमेशा दूसरों के लिए प्रेरणास्रोत बनते हैं और समाज के सक्षम लोगों को भी इस तरह की लोक-कल्याणकारी पहल में आगे आना चाहिए।

समाजसेवी अशोक बंसल ने बंसल परिवार की इस पहल को सामाजिक सरोकारों की उत्कृष्ट मिसाल बताते हुए कहा कि प्रत्येक सक्षम नागरिक को अपनी सामर्थ्य के अनुसार समाजहित के कार्यों में योगदान देना चाहिए। कार्यक्रम के समापन पर अतिथियों, भामाशाहों और श्री श्याम सेवा परिवार के सदस्यों ने नगर परिषद पार्क परिसर में पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। सभी ने रोपे गए पौधों की नियमित देखभाल करने और अधिक से अधिक वृक्ष लगाने का संकल्प भी लिया। समारोह में श्री श्याम सेवा परिवार के पदाधिकारियों सहित क्षेत्र के सैकड़ों गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।
 

Related News

Education System Crisis: NEET विवाद के बीच धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा, PM मोदी को भेजा त्यागपत्र; बोले- छात्रों का हित मेरी पहली प्राथमिकता

गुजरात: शिक्षक पर जानलेवा हमला करने वाले दो आरोपी हुए गिरफ्तार, धमकी के बाद तेजधार हथियार से किया था वार

गुजरात: पुरानी रंजिश में युवक पर हमला करने वाले चार आरोपी हुए गिरफ्तार, सीआईए-1 ने लाठी-गंडासी और बाइक हुई बरामद 

हरियाणा: अपराध नियंत्रण को लेकर हांसी पुलिस हुई सख्त, एसपी विनोद कुमार ने ली क्राइम रिव्यू मीटिंग

हरियाणा: टोल प्लाजा हत्याकांड में सीआईए हिसार की बड़ी कार्रवाई, तीन और आरोपी हुए गिरफ्तार

गुजरात: खाद संकट पर प्रशासन का बड़ा बयान, बाराबंकी में सुबह 7 बजे से शुरू हुआ वितरण


Featured News