Contact for Advertisement 9919916171


गुजरात: पुरानी रंजिश में युवक पर हमला करने वाले चार आरोपी हुए गिरफ्तार, सीआईए-1 ने लाठी-गंडासी और बाइक हुई बरामद 

- Photo by : social media

गुजरात  Published by: Rajput Ranjeet , Date: 25/07/2026 05:25:47 pm Share:
  • गुजरात
  • Published by: Rajput Ranjeet ,
  • Date:
  • 25/07/2026 05:25:47 pm
Share:

विस्तार

गुजरात: करनाल जिले में अपराध और मारपीट की घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए करनाल पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है। इसी कड़ी में सीआईए-1 की टीम ने युवक पर जानलेवा हमला करने के मामले में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से वारदात में इस्तेमाल की गई लाठी, गंडासी और दो मोटरसाइकिल बरामद की हैं। पुलिस के अनुसार, यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक करनाल के निर्देश पर सीआईए-1 टीम ने मुख्य सिपाही मनोज कुमार के नेतृत्व में की। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान भानु उर्फ भारत निवासी बुढ़ा खेड़ा, सावन उर्फ परमजीत निवासी पनौड़ी हाल किरायेदार बुढ़ा खेड़ा, शुभम निवासी बुढ़ा खेड़ा और दीपक कुमार निवासी शरफाबाद माजरा सुभरी के रूप में हुई है।

मामले की जानकारी देते हुए पुलिस ने बताया कि 25 जून 2026 को घायल युवक रोहन के पिता जसविंद्र सिंह ने शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत में बताया गया था कि उनका बेटा ड्यूटी पर जा रहा था, तभी मंगलपुर चौक के पास कुछ युवकों ने उसकी मोटरसाइकिल रोक ली और पुरानी रंजिश के चलते गंडासी व लाठियों से हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। शिकायत के आधार पर थाना सेक्टर-32/33 में विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई थी। बाद में शिकायतकर्ता के अनुरोध पर मामले की जांच सीआईए-1 को सौंप दी गई।

जांच के दौरान पुलिस टीम ने घटनास्थल के सीसीटीवी फुटेज, प्रत्यक्षदर्शियों के बयान और अन्य सबूतों के आधार पर आरोपियों की पहचान की और उन्हें गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस ने एक गंडासी, तीन लाठियां और दो मोटरसाइकिल बरामद कीं। पुलिस ने चारों आरोपियों को अदालत में पेश किया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। वहीं, मामले में शामिल अन्य आरोपियों की भूमिका की जांच जारी है। पुलिस का कहना है कि जांच के दौरान किसी अन्य व्यक्ति की संलिप्तता सामने आने पर उसके खिलाफ भी नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।