Contact for Advertisement 9919916171


गुजरात: सीबीएसई क्लस्टर कबड्डी प्रतियोगिता का हुआ शुभारंभ, 51 टीमें ले रहीं हिस्सा

- Photo by : social media

गुजरात  Published by: Rajput Ranjeet , Date: 25/07/2026 04:51:47 pm Share:
  • गुजरात
  • Published by: Rajput Ranjeet ,
  • Date:
  • 25/07/2026 04:51:47 pm
Share:

विस्तार

गुजरात: फतेहाबाद बीगड़ रोड स्थित सेंट जोसेफ इंटरनेशनल स्कूल में सीबीएसई क्लस्टर कबड्डी प्रतियोगिता का भव्य शुभारंभ हुआ। प्रतियोगिता का उद्घाटन फतेहाबाद के पूर्व विधायक चौ. दुड़ाराम ने किया। इस दौरान उन्होंने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए खेलों के महत्व और पारंपरिक खेलों को बढ़ावा देने पर जोर दिया। प्रतियोगिता में विभिन्न आयु वर्गों की करीब 51 टीमें भाग ले रही हैं। उद्घाटन समारोह के दौरान खिलाड़ियों ने खेल भावना और अनुशासन के साथ प्रतियोगिता में हिस्सा लेने का संकल्प लिया।

प्रतियोगिता का पहला मुकाबला केवीएम (KVM) और सृष्टि इंटरनेशनल स्कूल के बीच खेला गया, जिसमें सृष्टि इंटरनेशनल स्कूल ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जीत दर्ज की। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पूर्व विधायक चौ. दुड़ाराम ने कहा कि खेल जीवन का महत्वपूर्ण हिस्सा हैं। कबड्डी जैसे पारंपरिक खेल भारतीय संस्कृति की पहचान हैं और इन्हें बढ़ावा देकर नई पीढ़ी को अपनी संस्कृति से जोड़ा जा सकता है। उन्होंने कहा कि खेलों से युवाओं में अनुशासन, साहस, टीम भावना और आपसी भाईचारे की भावना विकसित होती है। साथ ही आज के समय में खेल रोजगार के नए अवसर भी उपलब्ध करा रहे हैं।

उन्होंने खिलाड़ियों से अपील की कि वे हार-जीत की चिंता किए बिना खेल भावना और अनुशासन को सर्वोपरि रखते हुए प्रतियोगिता में भाग लें। इस अवसर पर पूर्व जिला शिक्षा अधिकारी यज्ञदत्त वर्मा, बीईओ सुरेंद्र कुमार, पूर्व बीईओ विजय कुमार, बाल भारती स्कूल के एमडी मखन सिंह, एसएनपी स्कूल के प्राचार्य रण सिंह रेपसवाल, जेई हवा सिंह सहित कई गणमान्य नागरिक मौजूद रहे। विद्यालय प्रबंधन और स्कूल प्रबंधक सरबजीत मान की ओर से प्रतियोगिता के सफल आयोजन के लिए अतिथियों ने सराहना की। कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर उपस्थित लोगों का मन मोह लिया। कार्यक्रम का संचालन प्राध्यापक बंसी लाल गुर्जर ने किया।
 

Related News

Education System Crisis: NEET विवाद के बीच धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा, PM मोदी को भेजा त्यागपत्र; बोले- छात्रों का हित मेरी पहली प्राथमिकता

गुजरात: शिक्षक पर जानलेवा हमला करने वाले दो आरोपी हुए गिरफ्तार, धमकी के बाद तेजधार हथियार से किया था वार

गुजरात: पुरानी रंजिश में युवक पर हमला करने वाले चार आरोपी हुए गिरफ्तार, सीआईए-1 ने लाठी-गंडासी और बाइक हुई बरामद 

हरियाणा: अपराध नियंत्रण को लेकर हांसी पुलिस हुई सख्त, एसपी विनोद कुमार ने ली क्राइम रिव्यू मीटिंग

हरियाणा: टोल प्लाजा हत्याकांड में सीआईए हिसार की बड़ी कार्रवाई, तीन और आरोपी हुए गिरफ्तार

गुजरात: खाद संकट पर प्रशासन का बड़ा बयान, बाराबंकी में सुबह 7 बजे से शुरू हुआ वितरण


Featured News