Contact for Advertisement 9919916171


उत्तर प्रदेश: 16वीं जनगणना की तारीख हुए तय, दो चरणों में होगी पूरी प्रक्रिया

- Photo by :

उत्तर प्रदेश  Published by: Rakesh Kumar Sharma , Date: 04/05/2026 11:53:11 am Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by: Rakesh Kumar Sharma ,
  • Date:
  • 04/05/2026 11:53:11 am
Share:

संक्षेप

उत्तर प्रदेश: आगामी जनगणना को लेकर आधिकारिक कार्यक्रम घोषित कर दिया गया है। राज्य में 16वीं जनगणना दो चरणों में आयोजित की जाएगी।

विस्तार

उत्तर प्रदेश: आगामी जनगणना को लेकर आधिकारिक कार्यक्रम घोषित कर दिया गया है। राज्य में 16वीं जनगणना दो चरणों में आयोजित की जाएगी। पहला चरण 22 मई से 20 जून 2026 तक चलेगा, जबकि दूसरे चरण में फरवरी 2027 के दौरान जनसंख्या से संबंधित आंकड़े जुटाए जाएंगे। प्रशासनिक जानकारी के अनुसार शुरुआती चरण में मकानों का सूचीकरण किया जाएगा। इस दौरान जनगणना कर्मी घर-घर जाकर भवनों की स्थिति, परिवारों को उपलब्ध बुनियादी सुविधाएं तथा संपत्ति से जुड़ी जानकारी डिजिटल माध्यम यानी मोबाइल ऐप के जरिए दर्ज करेंगे।

इस संबंध में आयोजित प्रेस वार्ता में वरिष्ठ आईएएस अधिकारी शीतल वर्मा ने बताया कि जनगणना कार्य को सफल बनाने के लिए राज्यभर में बड़े स्तर पर प्रशासनिक व्यवस्था की गई है। करीब 5.25 लाख अधिकारियों और कर्मचारियों को जिम्मेदारी सौंपी गई है। इनमें मंडल आयुक्त, जिलाधिकारी, नगर आयुक्त, जिला स्तरीय अधिकारी, चार्ज अधिकारी, मास्टर ट्रेनर, फील्ड ट्रेनर, पर्यवेक्षक और प्रगणक शामिल हैं। प्रशासन का कहना है कि पूरी प्रक्रिया आधुनिक तकनीक की मदद से पारदर्शी और व्यवस्थित तरीके से पूरी की जाएगी।