-
☰
उत्तर प्रदेश: बाबा साहब अंबेडकर को दी पुष्पांजलि, उद्घोष नारे से कार्यक्रम का किया शुभारंभ
- Photo by : social media
संक्षेप
उत्तर प्रदेश: रामपुर मनिहारान विश्व रत्न, भारत रत्न पूजनीय बाबा साहब भीम राव अंबेडकर जी के 135 वें जन्मोत्सव के उपलक्ष में भारतीय वाल्मीकि धर्म समाज के तत्वाधान में एक महत्वपूर्ण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
विस्तार
उत्तर प्रदेश: रामपुर मनिहारान विश्व रत्न, भारत रत्न पूजनीय बाबा साहब भीम राव अंबेडकर जी के 135 वें जन्मोत्सव के उपलक्ष में भारतीय वाल्मीकि धर्म समाज के तत्वाधान में एक महत्वपूर्ण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि भारतीय वाल्मीकि धर्म समाज के प्रदेश प्रचारक माननीय अजय बिरला ने बाबा साहब भीम राव अंबेडकर जी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। जहां पर उनका फूल-मालाओं से भव्य स्वागत किया गया। माननीय अजय बिरला ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि समाज को बाबा साहब के शिक्षित बनों संगठित रहो संघर्ष करो के नारे को समझकर आगे बढ़ने की आवश्यकता है, उन्होंने बाबा साहब के जीवन काल पर आधारित अपने संबोधन से दलित समाज के बहुतायत लोगों को जागरूक किया उन्होंने कहा कि बाबा साहब ने भारत देश के सर्व समाज की सुविधाओं को दृष्टिगत रखते हुए उत्तम संविधान का निर्माण किया, जिसपर कार्यक्रम में शामिल कार्यकर्ता व जन साधारण प्रभावित हुए। उन्होंने रामपुर मनिहारान के वाल्मीकि समाज का आभार व्यक्त किया और भावाधस का विस्तार करते हुए श्री अनिल शेरा को अध्यक्ष ब्लॉक रामपुर मनिहारान व मास्टर ओमपाल सिंह पूर्व सभासद प्रतिनिधि को ब्लॉक महासचिव घोषित किया,लोगों ने तालियां बजाकर नवनियुक्त पदाधिकारीगणों का स्वागत किया, माननीय अजय बिरला ने नवनियुक्त अध्यक्ष व महासचिव को कार्यकारिणी बनाने एंव समाज सेवा के लिए प्रेरित कर बाबा साहब भीम राव अंबेडकर के आदर्शों पर विचार कर अग्रसर रहने की उपेक्षा प्रकट की। कार्यक्रम में दोनों नवनियुक्त पदाधिकारीगणों ने समस्त लोगों के सम्मुख समाज सेवा को अपना उद्देश्य समझकर कार्य करने का आश्वासन दिया। और जय भीम व जय भारत के नारों की गुंजायमान ध्वनि के साथ कार्यक्रम का शुभ समापन किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि अजय बिरला,अनिल शेरा,मास्टर ओमपाल सिंह, विजेंद्र कुमार, शिवांश,गौरव कुमार, अजय मुंगेर व शुभम अंबेडकर आदि गणमान्य लोग उपस्थित रहे।