Contact for Advertisement 9919916171


उत्तर प्रदेश: आईजी ने किया वार्षिक निरीक्षण, अभिलेखों और व्यवस्थाओं की जांच

- Photo by : social media

उत्तर प्रदेश  Published by: Indresh Kumar Pandey , Date: 30/04/2026 12:50:25 pm Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by: Indresh Kumar Pandey ,
  • Date:
  • 30/04/2026 12:50:25 pm
Share:

विस्तार

उत्तर प्रदेश: मिर्जापुर, गुरुवार को आर.पी. सिंह पुलिस महानिरीक्षक द्वारा अपर्णा रजत कौशिक पुलिस अधीक्षक सहित अन्य पुलिस अधिकारीगण की उपस्थिति में थाना जमालपुर का वार्षिक निरीक्षण किया गया । इस दौरान सर्वप्रथम पुलिस अधीक्षक द्वारा पुलिस महानिरीक्षक को पुष्पगुच्छ प्रदान कर स्वागत किया गया । निरीक्षण के दौरान सम्पूर्ण थाना परिसर का भ्रमण कर थाना परिसर व कार्यालय आदि का निरीक्षण कर साफ-सफाई पर विशेष ध्यान देने तथा कार्यालयी अभिलेखों जैसे- अपराध रजिस्टर, आगंतुक रजिस्टर, त्योहार रजिस्टर, भूमि विवाद रजिस्टर, बीट सूचना रजिस्टर, महिला बीट रजिस्टर सहित अन्य अभिलेखों का अवलोकन कर अद्यावधिक रखते हुए सुव्यवस्थित एवं उचित रख-रखाव, थाने पर दाखिल विभिन्न अभियोगों से संबंधित माल मुकदमाती/वाहनों के संबंध में न्यायालय के निर्णयोपरान्त विधिक निस्तारण सुनिश्चित करने, आईजीआरएस सन्दर्भों का समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण कराये जाने, अपराध एवं अपराधियों पर प्रभावी अंकुश लगाये जाने, थाने पर आने वाले प्रत्येक पीड़ित/ शिकायतकर्ता की शिकायतों को विनम्रता पूर्वक सुनने व उनके प्रार्थना-पत्रों को रजिस्टर में नियमबद्ध तरीके से अंकित कर उसकी शत-प्रतिशत सुनवाई करते हुए आवश्यक विधिक कार्यवाही करने, शस्त्रों का रख-रखाव व नियमित साफ-सफाई, शासन की तरफ से महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलम्बन हेतु चलाये जा रहे अभियान मिशन शक्ति के तहत महिला हेल्प डेस्क पर नियुक्त महिला पुलिसकर्मी को आने वाली फरियादियों की समस्या को सहानुभूति पूर्वक सुनकर उनका निस्तारण कराने के साथ ही एंटी रोमियों टीम को अपने  बीट क्षेत्र में जाकर महिलाओं/बालिकाओं को नारी सुरक्षा, सम्मान व स्वावलंबन के प्रति जागरूक करने के निर्देश दिए गये । पुलिस महानिरीक्षक द्वारा पुलिस अधीक्षक के साथ थाना जमालपुर पर ग्राम प्रहरियों को साईकिल प्रदान कर उत्साहवर्धन करते हुए उन्हे अपने कर्तव्यों को पूर्ण मनोयोग के साथ निर्वहन करने हेतु प्रेरित किया गया तथा थाना पर नियुक्त फॉलोवर के बेहतरीन कार्य करने पर नकद पुरस्कार से पुरस्कृत किया गया ।