-
☰
उत्तर प्रदेश: बिसरख पुलिस की बड़ी कार्रवाई, चैन स्नैचिंग करने वाला शातिर आरोपी हुआ गिरफ्तार, चाकू और बाइक भी हुई बरामद
- Photo by : social media
संक्षेप
उत्तर प्रदेश: गौतमबुद्धनगर थाना बिसरख पुलिस ने स्नैचिंग की घटनाओं को अंजाम देने वाले एक शातिर आरोपी को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है।
विस्तार
उत्तर प्रदेश: गौतमबुद्धनगर थाना बिसरख पुलिस ने स्नैचिंग की घटनाओं को अंजाम देने वाले एक शातिर आरोपी को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चैन स्नैचिंग की बिक्री से प्राप्त 2,900 रुपये नकद, एक अवैध चाकू और वारदात में प्रयुक्त मोटरसाइकिल बरामद की है। पुलिस के अनुसार, 5 अगस्त 2026 को थाना बिसरख पुलिस ने मैनुअल इंटेलिजेंस और इलेक्ट्रॉनिक सर्विलांस की मदद से कार्रवाई करते हुए आरोपी सलीम पुत्र खलील को एनएक्स वन से हवेलिया वेनलोवा सोसाइटी की ओर जाने वाले मार्ग से गिरफ्तार किया। तलाशी के दौरान उसके पास से स्नैच की गई चैन की बिक्री से बचे हुए 2,900 रुपये, एक अवैध चाकू और घटना में इस्तेमाल की गई मोटरसाइकिल बरामद हुई। पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी शातिर किस्म का अपराधी है, जो अपने साथियों के साथ मिलकर चैन और मोबाइल स्नैचिंग की घटनाओं को अंजाम देता था। आरोपी द्वारा थाना बिसरख क्षेत्र में अलग-अलग स्थानों पर राहगीरों के गले से झपट्टा मारकर चैन छीनी गई थीं। पुलिस के मुताबिक, आरोपी के खिलाफ थाना बिसरख में स्नैचिंग से जुड़े कई मुकदमे दर्ज हैं। इनमें मु0अ0सं0 479/2026, 490/2026 और 531/2026 के तहत बीएनएस की संबंधित धाराओं में मामले दर्ज किए गए हैं। गिरफ्तार आरोपी की पहचान सलीम पुत्र खलील, निवासी ग्राम कुम्हैड़ा, थाना मुरादनगर, गाजियाबाद, उम्र करीब 28 वर्ष के रूप में हुई है। पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार आरोपी के खिलाफ गौतमबुद्धनगर और गाजियाबाद के विभिन्न थानों में लूट, चोरी, हत्या के प्रयास, आर्म्स एक्ट और गैंगस्टर एक्ट समेत कई गंभीर आपराधिक मामले दर्ज हैं। आरोपी के खिलाफ थाना विजय नगर, थाना सेक्टर-113, थाना सेक्टर-49 और थाना बिसरख में कुल कई मुकदमे दर्ज पाए गए हैं। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से बरामद सामान में 2,900 रुपये नकद, एक अवैध चाकू और मोटरसाइकिल संख्या UP14FE7079 को जब्त कर लिया है। पुलिस आरोपी के अन्य आपराधिक नेटवर्क और साथियों के संबंध में भी जांच कर रही है।
उत्तर प्रदेश: ग्रामीण खेलों को बचाने की मुहिम, कुश्ती परंपरा को नई पहचान देने में जुटे पहलवान
हरियाणा: समाधान शिविर में डीसी ने सुनीं जनसमस्याएं, अधिकारियों को दिए त्वरित निस्तारण के निर्देश
हरियाणा: महिलाओं की शिकायतों का प्राथमिकता से हो समाधान, सुरक्षा-सम्मान पर सरकार पूरी तरह प्रतिबद्ध
हरियाणा: गुरु रविदास जयंती पर निकली पावन कलश वंदन यात्रा का हिसार में भव्य स्वागत
उत्तर प्रदेश: दोस्तों संग घूमने आया युवक मदन सागर तालाब में डूबा, 4 घंटे बाद मिला शव