-
☰
उत्तर प्रदेश: परमहंस स्कूल विजयपुर में अंकपत्र वितरण समारोह संपन्न, मेधावी छात्रों का हुआ सम्मान
- Photo by : social media
संक्षेप
उत्तर प्रदेश: मीरजापुर परमहंस स्कूल विजयपुर में आज भव्य अंकपत्र वितरण समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं एवं अभिभावक उपस्थित रहे।
विस्तार
उत्तर प्रदेश: मीरजापुर परमहंस स्कूल विजयपुर में आज भव्य अंकपत्र वितरण समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं एवं अभिभावक उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन गंगाराम मौर्य ने प्रभावशाली ढंग से किया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि श्रीमती मंजूलता चौबे की गरिमामयी उपस्थिति रही। उनका स्वागत स्कूल की डायरेक्टर श्रीमती राजकुमारी मौर्य एवं प्रधानाध्यापिका श्रीमती नेहा शर्मा ने पुष्पगुच्छ भेंट कर किया। वहीं विशिष्ट अतिथि श्री भगवान दास मौर्य का स्वागत शिक्षिकाओं श्रद्धांजलि मौर्य एवं शक्तिमां विश्वकर्मा ने किया। समाजसेवी श्री सुनील कुमार अग्रहरि का स्वागत आंचल शर्मा द्वारा किया गया। इसके पश्चात मुख्य अतिथि के हाथों मेधावी विद्यार्थियों को पुष्पगुच्छ एवं अंकपत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। इस दौरान बच्चों को उज्ज्वल भविष्य के लिए आशीर्वाद भी दिया गया। अपनी-अपनी कक्षाओं में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राएं इस प्रकार रहे। कक्षा 5: सत्यम मौर्य – 78%, कक्षा 4: अदिति यादव – 73%, कक्षा 3: रुद्र मौर्य – 64%, कक्षा 2: शिवांश शर्मा – 77%, कक्षा 1: आरव शर्मा – 77%, यूकेजी: अनुभव यादव – 82%, एलकेजी: अर्पित आर्य – 82%, कार्यक्रम में अभिभावकों की भी सक्रिय भागीदारी देखने को मिली। प्रमुख रूप से तुलसी राम बिंद, बृजभान, शिवप्रसाद यादव, राजकुमार यादव, सूरज सोनी, योगेंद्र मौर्य, अनुराधा यादव, संतोषा देवी, प्रीति यादव, भाईलाल शर्मा सहित कई अभिभावक उपस्थित रहे। स्कूल की डायरेक्टर श्रीमती राजकुमारी मौर्य ने बताया कि प्ले ग्रुप से लेकर उच्च कक्षाओं तक प्रवेश प्रक्रिया प्रारंभ हो चुकी है। विद्यालय में बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए बेहतर शैक्षणिक वातावरण तैयार किया गया है, ताकि बच्चे बिना दबाव के गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्राप्त कर सकें। कार्यक्रम का समापन श्री प्रेम शंकर शुक्ल ने धन्यवाद ज्ञापन के साथ किया। समारोह ने विद्यालय की शैक्षणिक गुणवत्ता और अनुशासन का उत्कृष्ट परिचय प्रस्तुत किया।
उत्तर प्रदेश: गगहा थाना क्षेत्र में प्रेम विवाद में महिला की चाकू मरकर हत्या, आरोपी हुआ फरार
गुजरात: वार्ड 12 में परसोतमभाई एन. मूंगरा ने महानगरपालिका चुनाव में दावेदारी की गई पेश
उत्तर प्रदेश: ग्राम पंचायत में RTI में बड़ी अनियमितता, 646 पृष्ठों की जानकारी पर विवाद
छत्तीसगढ़: मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने 13.22 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं का किया शुभारंभ
उत्तर प्रदेश: सहारनपुर पुलिस ने अवैध खनन पर शिकंजा कसते हुए 4 ट्रैक्टर-ट्रालियों को किया सीज
उत्तर प्रदेश: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने वाराणसी से ‘स्कूल चलो अभियान’ का किया भव्य शुभारंभ