Contact for Advertisement 9919916171


उत्तर प्रदेश: शामली में हुई मिशन शक्ति की पहल, पारिवारिक विवाद का कराया शांतिपूर्ण समाधान

- Photo by : social media

उत्तर प्रदेश  Published by: Gourav Kumar , Date: 27/08/2026 12:41:56 pm Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by: Gourav Kumar ,
  • Date:
  • 27/08/2026 12:41:56 pm
Share:

विस्तार

उत्तर प्रदेश: शामली महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान और पारिवारिक सौहार्द बनाए रखने के लिए चलाए जा रहे मिशन शक्ति अभियान के तहत थाना कैराना मिशन शक्ति टीम ने पारिवारिक विवाद के मामले में प्रभावी पहल की। पुलिस अधीक्षक शामली एन.पी. सिंह के निर्देशन और अपर पुलिस अधीक्षक शामली सुमित शुक्ला के मार्गदर्शन में 26 अगस्त 2026 को मिशन शक्ति टीम ने विवाद से जुड़े दोनों पक्षों को थाने बुलाया। पुलिस टीम ने दोनों पक्षों की समस्याओं को गंभीरता से सुना और मामले को समझने के बाद आपसी बातचीत के जरिए विवाद सुलझाने का प्रयास किया।

मिशन शक्ति टीम द्वारा दोनों पक्षों की काउंसलिंग की गई और उन्हें आपसी मतभेद दूर कर शांतिपूर्ण तरीके से समाधान निकालने के लिए समझाया गया। पुलिस की समझाइश के बाद दोनों पक्षों के बीच सहमति और रजामंदी कायम हुई तथा उन्होंने आपसी सहमति से समझौता कर लिया। शामली पुलिस का कहना है कि मिशन शक्ति अभियान के तहत महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान और पारिवारिक सौहार्द बनाए रखने के लिए लगातार प्रभावी प्रयास किए जा रहे हैं।