-
☰
उत्तर प्रदेश: पैसों के विवाद ने ली मासूम की जान, सहारनपुर में महिला हुई गिरफ्तार
- Photo by : social media
संक्षेप
उत्तर प्रदेश: सहारनपुर वादिया मुकदमा श्रीमति ज्योति पत्नी बाल कृष्ण निवासी केशव नगर नुमाइश कैंम्प थाना कोतवाली नगर जनपद सहारनपुर द्वारा हाजिर थाना आकर अपने 14 साल के नाबालिग पुत्र के घर से सामान लेने जाना व वापस घर न आने के सम्बन्ध में तहरीर के आधार पर थाना कोतवाली नगर पर मु0 अ0 सं0-100/2026 धारा 137(2) बीएनएस बनाम अज्ञात में पंजीकृत किया गया।
विस्तार
उत्तर प्रदेश: सहारनपुर वादिया मुकदमा श्रीमति ज्योति पत्नी बाल कृष्ण निवासी केशव नगर नुमाइश कैंम्प थाना कोतवाली नगर जनपद सहारनपुर द्वारा हाजिर थाना आकर अपने 14 साल के नाबालिग पुत्र के घर से सामान लेने जाना व वापस घर न आने के सम्बन्ध में तहरीर के आधार पर थाना कोतवाली नगर पर मु0 अ0 सं0-100/2026 धारा 137(2) बीएनएस बनाम अज्ञात में पंजीकृत किया गया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, सहारनपुर द्वारा तत्काल उपरोक्त घटना का संज्ञान लेकर पुलिस अधीक्षक नगर एवं क्षेत्राधिकारी नगर प्रथम के निकट पर्यवेक्षण में थाना स्तर से पुलिस की पाँच टीमें गठित कर छानबीन शुरू की गयी। जाँच के दौरान व साक्ष्य संकलन की कार्यवाही में सीसीटीवी में एक महिला उक्त गुमशुदा बच्चे को स्कूटी पर पीछे बैठाकर ले जाते हुये पायी गयी। जिसकी शिनाख्त हेतु आसपास पूछा गया तो इस महिला का नाम पूजा पत्नी रवि मोहन निवासी (रूडकी कैम्प,) नुमाइश कैम्प थाना कोतवाली नगर जिला सहारनपुर प्रकाश में आया। जिसे तत्काल ही पुलिस टीम द्वारा नुमाईश कैम्प से गिरफ्तार किया गया तथा थाने लाकर पूछताछ की गयी तो अभियुक्ता पूजा लगातार अपने बयान बदलती रही, जिससे सख्ती से पूछताछ की गयी तो अभियुक्त पूजा उपरोक्त ने अपना अपराध स्वीकार करते हुए बताया कि मैंने वादिया ज्योति से अपना बदला लिया है। मैंने उसके लडके को अम्बाला- सरसावा रोड पर स्थित बडी नहर में मारने के उद्देश्य से गहरे पानी मे धक्का दे दिया है। थाना स्थानीय द्वारा गठित टीम व आसपास थानों से फोर्स बुलाकर व 17 गोताखोर को तुरन्त बुलाकर उपरोक्त बडी नहर अम्बाला रोड पर अपहर्त गुमशुदा बच्चे को तलाश किया गया तथा 14 घंटे लगातार सर्च आपरेशन चलाकर नहर का पानी बंद कराकर दिनांक 03.05.2026 को सुबह 06.00 बजे लगभग गुमशुदा बच्चे को उपरोक्त बडी नहर के पुल से करीब 150 मीटर आगे नहर से ही मृत अवस्था मे बरामद कर लिया गया, जिसके आधार पर मुकदमा उपरोक्त में धारा 103(1) बीएनएस की वृद्धि की गयी। गिरफ्तार अभियुक्ता के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्यवाही कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है। गिरफ्तार अभियुक्ता द्वारा पूछताछ करने पर बताया गया कि मेरी उम्र 38 वर्ष है हम चार बहनें हैं मेरे पिता जी स्व0 जगदीश की दो दुकान व एक मकान थे जिनमें से एक दुकान मेरे पिता जी ने मेरे नाम कर दी थी व दूसरी दुकान मेरी बडी बहन ज्योति पत्नी सतपाल निवासी ग्राम खरेडा जिला मुजफ्फरनगर के नाम कर दी थी, तथा हमारे पिता जी ने मकान हम चारों बहनों के नाम कर दिया था। मैंने अपने हिस्से की दुकान बेच दी थी तथा मेरी दुकान बिकने के बाद मेरी बहन ज्योति ने अपनी दुकान बिकवाने के लिये कहा तो मैंने कहा यह दुकान ज्योति मुझे बेच दो लेकिन मेरी बहन ने यह दुकान मुझे बेचने से मना कर दिया और कहा कि मैं किसी और को बेचूंगी तो मैने अपनी 16-17 साल पुरानी दोस्त ज्योति पत्नी बालकृष्ण निवासी केशव नगर नुमाइश कैम्प थाना कोतवाली नगर सहारनपुर के बेटे अनुराग के नाम खरीदने के लिये कहा तो ज्योति ने कहा ठीक है और मैंने अपनी बहन ज्योति को अपने पास से अनुराग को पैसे देकर ज्योति की दुकान को अनुराग के नाम करवा दिया। अब से करीब डेढ साल पहले मैंने अपनी दुकान 6.5 लाख रूपये में बेची तो 02 लाख रूपये मुझे नगद मिल गये 4.5 लाख रूपये अनुराग के खाते में चले गये जब मैने अपने 4.5 लाख रूपये ज्योति व अनुराग से मांगे तो उन्होने मुझे रूपये एक साथ वापस न कर कुछ रूपये दे दिये फिर मैंने दोबारा मांगे तो भी मेरा रूपया वापस न देकर कुछ रूपये दे दिये दुकान के रूपयों की वापसी को लेकर मेरा ज्योति व ज्योति के लडके अनुराग से काफी झगडा व कहासुनी हुई। ज्योति व ज्योति के लडके ने उसी कहासुनी के दौरान मेरी काफी बेइज्जती की थी। फिर मैंने झगड़े के कुछ दिन बाद अपना रूपया मांगा तो मुझे मेरा रूपया टुकडों-टुकडों में वापस दिये लेकिन इन्हीं रूपयों की वजह से मेरा ज्योति से काफी विवाद हुआ था। इसका बदला लेने के उद्देश्य से मैने उसके लडके को मारकर अपना बदला लिया है।
हरियाणा: महिला सुरक्षा व अधिकारों पर सख्त रुख, चेयरपर्सन रेनू भाटिया ने की मामलों की सुनवाई
बिहार: बदहाल सड़क पर फूटा जनाक्रोश, जाम व टायर जलाकर उग्र प्रदर्शन
बिहार: बकरा पालन से बदली किस्मत, चार युवाओं ने लिखी आत्मनिर्भरता की नई कहानी
हरियाणा: उत्कृष्ट कार्य के लिए दो पुलिस अधिकारियों को मिला प्रमोशन, एसपी ने लगाए स्टार
गुजरात: भाजपा की जीत पर टोंक में ढोल-नगाड़ों संग मनाया गया जश्न
छत्तीसगढ़: मकान सूचीकरण व आवास जनगणना कार्य में तेजी लाने के दिए गए निर्देश