Contact for Advertisement 9919916171


उत्तर प्रदेश: एलपीजी पर नए नियम लागू, 25 दिन बाद मिलेगा सिलेंडर

- Photo by :

उत्तर प्रदेश  Published by: Kaushik Tiwari , Date: 25/03/2026 04:28:36 pm Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by: Kaushik Tiwari ,
  • Date:
  • 25/03/2026 04:28:36 pm
Share:

संक्षेप

उत्तर प्रदेश: यूपी एलपीजी एसोसोसिएशन और गाजियाबाद एलपीजी एसोसिएशन के अध्यक्ष अरुण कुमार ने बताया कि नए नियमों को तत्काल लागू कर दिया गया है।

विस्तार

उत्तर प्रदेश: यूपी एलपीजी एसोसोसिएशन और गाजियाबाद एलपीजी एसोसिएशन के अध्यक्ष अरुण कुमार ने बताया कि नए नियमों को तत्काल लागू कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि सभी एजेंसियों पर यह सूचना आ गई है कि जिनके पास एक सिलिंडर है उन्हीं को 25 दिन बाद सिलिंडर मिलेगा। उन्होंने बताया कि कॉमर्शिलय सिलिंडर की आपूर्ति भी सिर्फ आपात सेवाओं और शिक्षण संस्थानों के लिए की जा रही है। इससे पहले ये प्रक्रिया हुई थी शुरू इससे पहले एलपीजी सिलिंडरों की किल्लत के बीच भारत पेट्रोलियम कॉरपोरेशन लिमिटेड (बीपीसीएल) ने एक नई प्रक्रिया शुरू की थी जिसमें जिन उपभोक्ताओं ने सालाना कोटे के 12 सिलिंडर रिफिल करा लिए हैं,उन्हें नई बुकिंग के लिए हेलो बीपीसीएल एप पर जाकर सवालों के जवाब देने होंगे परिवार के सदस्यों की संख्या,आने वाले मेहमानों का विवरण,घर में शादी,भंडारा या कोई अन्य आयोजन है तो उसकी भी जानकारी देनी होगी तभी सिलिंडर बुक होगा।