-
☰
उत्तर प्रदेश: नवागत थानाध्यक्ष उम्मेद कुमार का सख्त संदेश, अपराधियों पर होगी कड़ी कार्रवाई
- Photo by : social media
संक्षेप
उत्तर प्रदेश: रामपुर मनिहारान कोतवाली के नवागत थानाध्यक्ष उम्मेद कुमार ने पदभार संभालते ही साफ कर दिया है कि क्षेत्र में कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों के लिए अब कोई जगह नहीं होगी।
विस्तार
उत्तर प्रदेश: रामपुर मनिहारान कोतवाली के नवागत थानाध्यक्ष उम्मेद कुमार ने पदभार संभालते ही साफ कर दिया है कि क्षेत्र में कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों के लिए अब कोई जगह नहीं होगी। उन्होंने रविवार को पत्रकारों के साथ आयोजित परिचय बैठक में दो टूक कहा कि शांति बनाए रखना और पीड़ित को न्याय दिलाना पुलिस और समाज दोनों की साझा जिम्मेदारी है।पत्रकारों को समाज का मजबूत स्तंभ बताते हुए उन्होंने कहा कि वे आम जनता और प्रशासन के बीच सेतु का काम करते हैं। उन्होंने कहा कि पत्रकार जमीनी स्तर पर रहकर हर घटना को करीब से समझते हैं, इसलिए उनकी भूमिका बेहद अहम है। अगर पुलिस और मीडिया मिलकर काम करें तो किसी भी तरह के अन्याय और शोषण को रोका जा सकता है। उन्होंने स्पष्ट चेतावनी देते हुए कहा कि क्षेत्र में गौकशी, अवैध नशे का कारोबार, जुआ-सट्टा और गुंडागर्दी करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। कानून तोड़ने वालों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा, चाहे वह कितना ही प्रभावशाली क्यों न हो। कोतवाल ने आम नागरिकों से भी अपील की कि वे अपराध की सूचना तुरंत पुलिस को दें, ताकि समय रहते कार्रवाई की जा सके। बैठक में मौजूद वरिष्ठ पत्रकार मनोज शर्मा और डॉक्टर ताहिर मलिक ने भी अपने विचार रखते हुए कहा कि पत्रकार हमेशा प्रशासन का सहयोग करते हैं, और आगे भी करते रहेंगे। उन्होंने उम्मीद जताई कि पुलिस भी समाचार संकलन के दौरान पत्रकारों को आवश्यक सहयोग प्रदान करेगी, जिससे सही और तथ्यात्मक जानकारी जनता तक पहुंच सके। इस मौके पर एस आई ललित कुमार सहित कई पत्रकार और गणमान्य लोग उपस्थित रहे। इनमें विपुल जैन, राजन गुप्ता, तारिक सिद्दीकी, डॉक्टर अनुज सैनी, कन्हैया गुप्ता, सुशील शर्मा, अमजद सिद्दीकी, नाजिम अहमद, वरदान और घनश्याम दास प्रमुख रूप से शामिल रहे।
हरियाणा: महिला सुरक्षा व अधिकारों पर सख्त रुख, चेयरपर्सन रेनू भाटिया ने की मामलों की सुनवाई
बिहार: बदहाल सड़क पर फूटा जनाक्रोश, जाम व टायर जलाकर उग्र प्रदर्शन
बिहार: बकरा पालन से बदली किस्मत, चार युवाओं ने लिखी आत्मनिर्भरता की नई कहानी
हरियाणा: उत्कृष्ट कार्य के लिए दो पुलिस अधिकारियों को मिला प्रमोशन, एसपी ने लगाए स्टार
गुजरात: भाजपा की जीत पर टोंक में ढोल-नगाड़ों संग मनाया गया जश्न
छत्तीसगढ़: मकान सूचीकरण व आवास जनगणना कार्य में तेजी लाने के दिए गए निर्देश