-
☰
उत्तर प्रदेश: NGO ‘सेवा’ की सराहनीय पहल, जरूरतमंद बच्चों को बांटे स्कूली बैग
- Photo by : social media
संक्षेप
उत्तर प्रदेश: सहारनपुर शिक्षा समाज के विकास की सबसे महत्वपूर्ण नींव मानी जाती है।
विस्तार
उत्तर प्रदेश: सहारनपुर शिक्षा समाज के विकास की सबसे महत्वपूर्ण नींव मानी जाती है। इसी सोच को आगे बढ़ाते हुए नाॅन गवर्नमेंट ऑर्गेनाइजेशन 'सेवा' ने एक सराहनीय पहल करते हुए क्षेत्र के जरूरतमंद बच्चों को स्कूली बैग वितरित किए। इस कार्यक्रम का उद्देश्य न केवल बच्चों को आवश्यक शैक्षणिक संसाधन उपलब्ध कराना था, बल्कि उन्हें शिक्षा के प्रति प्रेरित करना भी था। कार्यक्रम का आयोजन कांशीराम कॉलोनी, ग्राम मवीं कलां में किया गया, जहां बड़ी संख्या में बच्चे और उनके अभिभावक उपस्थित रहे। नाॅन गवर्नमेंट ऑर्गेनाइजेशन के सदस्यों ने बच्चों को स्कूली बैग के साथ-साथ पढ़ाई के महत्व के बारे में भी जागरूक किया। उन्होंने बताया कि शिक्षा ही वह साधन है, जिसके माध्यम से बच्चे अपने भविष्य को उज्ज्वल बना सकते हैं। और समाज में एक सम्मानजनक स्थान प्राप्त कर सकते हैं। इस पहल से बच्चों के चेहरों पर खुशी साफ झलक रही थी। कईं ऐसे बच्चे थे जो आर्थिक तंगी के कारण जरुरी शैक्षणिक सामग्री नहीं जुटा पा रहे थे। नाॅन गवर्नमेंट ऑर्गेनाइजेशन "सेवा" के इस प्रयास ने उनके लिए शिक्षा की राह को थोड़ा आसान बना दिया है। कार्यक्रम के दौरान NGO सेवा के अध्यक्ष रोहित भटनागर ने समाज के अन्य लोगों से भी अपील की कि वे आगे आएं और शिक्षा को बढ़ावा देने में अपना योगदान दें। उन्होंने कहा कि यदि समाज का हर व्यक्ति अपनी क्षमता के अनुसार सहयोग करे, तो कोई भी बच्चा शिक्षा से वंचित नहीं रहेगा। NGO 'सेवा' का यह कदम न केवल बच्चों के लिए मददगार साबित हुआ है 'बल्कि समाज में शिक्षा के प्रति जागरूकता फैलाने का भी एक महत्वपूर्ण माध्यम बना है। कार्यक्रम में मुख्य रूप से एडवोकेट विपुल पंवार, निमित्त गुप्ता, निरंजन मिश्रा, डॉक्टर मुकल गुप्ता, दीपक शर्मा, संदीप शर्मा आदि गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
हरियाणा: महिला सुरक्षा व अधिकारों पर सख्त रुख, चेयरपर्सन रेनू भाटिया ने की मामलों की सुनवाई
बिहार: बदहाल सड़क पर फूटा जनाक्रोश, जाम व टायर जलाकर उग्र प्रदर्शन
बिहार: बकरा पालन से बदली किस्मत, चार युवाओं ने लिखी आत्मनिर्भरता की नई कहानी
हरियाणा: उत्कृष्ट कार्य के लिए दो पुलिस अधिकारियों को मिला प्रमोशन, एसपी ने लगाए स्टार
गुजरात: भाजपा की जीत पर टोंक में ढोल-नगाड़ों संग मनाया गया जश्न
छत्तीसगढ़: मकान सूचीकरण व आवास जनगणना कार्य में तेजी लाने के दिए गए निर्देश