-
☰
उत्तर प्रदेश: 20 ग्राम सोना लेकर भागे उचके, लड़की ने 100 मीटर एक को दौड़ाकर गिराया
- Photo by : social media
संक्षेप
उत्तर प्रदेश: गोरखपुर जिले के गोला उपनगर में सोमवार दोपहर करीब 2:20 बजे दिनदहाड़े ज्वेलर्स की दुकान पर चोरी की वारदात सामने आई।
विस्तार
उत्तर प्रदेश: गोरखपुर जिले के गोला उपनगर में सोमवार दोपहर करीब 2:20 बजे दिनदहाड़े ज्वेलर्स की दुकान पर चोरी की वारदात सामने आई। दो युवक ग्राहक बनकर दुकान में घुसे और मौका पाकर करीब 20 ग्राम सोना झपट्टा मारकर लेकर फरार हो गए। इस दौरान दुकान संभाल रही दुकान मालिक की बेटी ने साहस दिखाते हुए 100 मीटर बदमाशों का पीछा किया और एक को गिरा भी दिया, लेकिन आरोपी भागने में सफल रहे। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। घटना गोला थाना क्षेत्र के नगर पंचायत के वार्ड नंबर 17 स्थित डॉ. अनिल तिवारी के क्लिनिक के सामने बनी देवांश स्वर्णकला केंद्र की है। दुकान मालिक राकेश वर्मा अपनी बड़ी बेटी की सगाई के कार्ड बांटने बाहर गए हुए थे। उनकी अनुपस्थिति में छोटी बेटी दुकान संभाल रही थी। पीड़िता ने बताया कि दो युवक ग्राहक बनकर दुकान में पहुंचे और गहने दिखाने को कहा। जैसे ही उसने गहने दिखाए, एक युवक ने मौका पाकर करीब 20 ग्राम वजन के 4-5 जोड़ी कान के झाली झपट्टा मारकर उठा लिए और भागने लगा। पीड़ित ने तुरंत शोर मचाया और बदमाशों के पीछे दौड़ पड़ी। उसने एक आरोपी को पकड़कर गिरा भी दिया, लेकिन वह झटका देकर भाग निकला। इस दौरान पीडिता अमृता के हाथ में चोट भी लग गई। दुकान के मालिक राकेश वर्मा ने बताया कि लूटे गए 20 ग्राम सोने की कीमत लगभग 2 लाख 50 हजार रुपये है। सीसीटीवी फुटेज के अनुसार, दूसरा आरोपी थाने से महज दस मीटर की दूरी सरया सब्जी मंडी के पास बाइक लेकर खड़ा था। दोनों बदमाश
बाइक से मौके से फरार हो गए। लड़की की बहादुरी की पूरे क्षेत्र में चर्चा हो रही है।
वही क्लिनिक संचालक डॉ. अनिल तिवारी ने बताया कि लड़की के हाथ में चोट आई है, जिसका उपचार कर दिया गया है। थाना प्रभारी राकेश रौशन सिंह ने बताया " पीड़ित पक्ष की तहरीर के आधार पर मामले की छानबीन की जा रही है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की तलाश की जा रही है।
राजस्थान: जिला उत्थान योजना की हुई समीक्षा, विकास कार्यों में तेजी के दिए निर्देश
राजस्थान: मुआवजा व बीमा क्लेम में भेदभाव के खिलाफ किसानों का प्रदर्शन, एसडीएम को सौंपा ज्ञापन
राजस्थान: कैश वैन में लगी भीषण आग, निवाई झिलाई पुलिया पर मची अफरा-तफरी
हरियाणा: विजय पर्व पर पुष्कर सिंह धामी ने सराहा डायरेक्ट सेलिंग मॉडल
उत्तर प्रदेश: गैस सिलेंडर विस्फोट से गंभीर रूप से झुलसी महिला, गांव में बना दहशत का माहौल