-
☰
उत्तर प्रदेश: अहिल्याबाई होलकर जयंती समारोह की तैयारियों को लेकर रालोद कार्यकर्ताओं की हुई बैठक
- Photo by : social media
संक्षेप
उत्तर प्रदेश: मथुरा मातेश्वरी अहिल्याबाई होलकर जी के जन्मोत्सव के अवसर पर 17 जून को मांट में आयोजित होने वाली विशाल सभा की तैयारियों को लेकर बाजना में राष्ट्रीय लोक दल (रालोद) कार्यकर्ताओं की बैठक आयोजित की गई।
विस्तार
उत्तर प्रदेश: मथुरा मातेश्वरी अहिल्याबाई होलकर जी के जन्मोत्सव के अवसर पर 17 जून को मांट में आयोजित होने वाली विशाल सभा की तैयारियों को लेकर बाजना में राष्ट्रीय लोक दल (रालोद) कार्यकर्ताओं की बैठक आयोजित की गई। बैठक में कार्यक्रम की रूपरेखा एवं तैयारियों पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक में बताया गया कि 17 जून को आयोजित समारोह में केन्द्रीय कौशल विकास एवं उद्यमिता राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार), शिक्षा राज्य मंत्री तथा राष्ट्रीय लोक दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष मा. जयंत सिंह चौधरी मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में बागपत सांसद डॉ. राजकुमार सांगवान उपस्थित रहे। इसके अलावा रालोद के महासचिव डॉ. यशपाल सिंह बघेल, बृज प्रांत अध्यक्ष बृजेश चाहर, जिला अध्यक्ष राजपाल सिंह भंरगर, विधायक योगेश नौहबार, अमित गुर्जर, नारायण सिंह विप्लवी, एडवोकेट बलदेव एवं मथुरा विधानसभा क्षेत्र के अन्य पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे। बैठक में कार्यकर्ताओं से अधिक से अधिक संख्या में कार्यक्रम में भाग लेने तथा आयोजन को सफल बनाने का आह्वान किया गया।
गुजरात: ऑटो मशीन विवाद में चार सगे भाइयों को दो-दो वर्ष की हुई सजा
गुजरात: वाल्मीकि समाज के समरसता सम्मेलन में एकता व जल संरक्षण पर दिया गया जोर
मध्य प्रदेश: 110 पुलिसकर्मियों के तबादले से विभाग में हुआ बड़ा फेरबदल
उत्तर प्रदेश: इतिहास रचते हुए नई उड़ानों की हुई शुरुआत, 170 किसान पहली फ्लाइट में हुए रवाना
उत्तर प्रदेश: मोबाइल लूट मामले में कार्रवाई न होने पर उठे सवाल, निष्पक्ष जांच की हुई मांग
मध्य प्रदेश: जनकल्याण शिविरों में किसानों को आधुनिक खेती व डीएसआर की दी गई जानकारी