Contact for Advertisement 9919916171


उत्तर प्रदेश: सहारनपुर एसएसपी ने जनसुनवाई में सुनीं आमजन की समस्याएं, अधिकारियों को दिए त्वरित निस्तारण के निर्देश

- Photo by : social media

उत्तर प्रदेश  Published by: Ghanshyam Das , Date: 20/08/2026 10:23:07 am Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by: Ghanshyam Das ,
  • Date:
  • 20/08/2026 10:23:07 am
Share:

विस्तार

उत्तर प्रदेश: सहारनपुर पुलिस कार्यालय, सहारनपुर में बुधवार को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अभिनंदन सिंह ने जनसुनवाई कार्यक्रम आयोजित कर दूर-दराज क्षेत्रों से पहुंचे आमजन की समस्याएं और शिकायतें गंभीरता एवं संवेदनशीलता के साथ सुनीं। जनसुनवाई के दौरान एसएसपी ने फरियादियों से उनकी समस्याओं के संबंध में विस्तृत जानकारी ली। इसके बाद संबंधित अधिकारियों को प्रत्येक प्रकरण का तत्काल संज्ञान लेकर निष्पक्ष, पारदर्शी और समयबद्ध तरीके से निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। एसएसपी ने अधिकारियों से कहा कि जनसुनवाई में प्राप्त शिकायतों के समाधान में किसी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए और फरियादियों को उनकी समस्याओं का त्वरित एवं न्यायसंगत समाधान उपलब्ध कराया जाए।

इस दौरान आमजन को आश्वस्त किया गया कि सहारनपुर पुलिस उनकी सुरक्षा, सम्मान और समस्याओं के समाधान के लिए प्रतिबद्ध है। एसएसपी ने कहा कि जनसुनवाई के माध्यम से शिकायतों पर त्वरित और निष्पक्ष कार्रवाई कर उनका समाधान कराना पुलिस की प्राथमिकता है। सहारनपुर पुलिस की ओर से आमजन को संदेश दिया गया कि त्वरित समाधान, पारदर्शी कार्रवाई और निष्पक्ष न्याय, आपकी समस्या हमारी जिम्मेदारी है।
 


Featured News