Contact for Advertisement 9919916171


उत्तर प्रदेश: चांदी व्यापारी लूटकांड का हुआ खुलासा, 5 आरोपी हुए गिरफ्तार, करोड़ों के आभूषण हुए बरामद

- Photo by : social media

उत्तर प्रदेश  Published by: Yogendra Kumar , Date: 06/08/2026 12:44:59 pm Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by: Yogendra Kumar ,
  • Date:
  • 06/08/2026 12:44:59 pm
Share:

संक्षेप

उत्तर प्रदेश: ग्रेटर नोएडा गौतमबुद्धनगर पुलिस ने चांदी व्यापारी से हुई करोड़ों रुपये के आभूषणों की लूट की वारदात का सफल खुलासा करते हुए बड़ी सफलता हासिल की है।

विस्तार

उत्तर प्रदेश: ग्रेटर नोएडा गौतमबुद्धनगर पुलिस ने चांदी व्यापारी से हुई करोड़ों रुपये के आभूषणों की लूट की वारदात का सफल खुलासा करते हुए बड़ी सफलता हासिल की है। थाना बीटा-2 पुलिस, एसओजी ग्रेटर नोएडा और थाना इकोटेक-1 की संयुक्त टीम ने कार्रवाई करते हुए लूट की घटना में शामिल पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से लूटा गया पूरा माल, घटना में प्रयुक्त वाहन और अवैध हथियार भी बरामद किए हैं। पुलिस के अनुसार, 2 अगस्त 2026 को चांदी व्यापारी से लूट की सूचना प्राप्त हुई थी। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तत्काल मुकदमा दर्ज कर पांच विशेष टीमों का गठन किया। टीमों ने सीसीटीवी फुटेज, इलेक्ट्रॉनिक सर्विलांस, तकनीकी साक्ष्यों और स्थानीय खुफिया तंत्र की मदद से जांच शुरू की। लगातार प्रयासों के बाद पुलिस टीम ने 4 और 5 अगस्त की रात एटीएस गोलचक्कर के पास से पांच आरोपियों अंकुर, अमित, सोहित बंसल, हिमांशु और कमलकांत को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपियों के पास से लूटे गए आभूषण बरामद किए, जिनमें करीब 635 ग्राम सोने के आभूषण और लगभग 12.138 किलोग्राम चांदी के आभूषण शामिल हैं।

इसके अलावा पुलिस ने वारदात में इस्तेमाल की गई बिना नंबर प्लेट की बलेनो कार, एक अवैध .315 बोर तमंचा और दो जिंदा कारतूस भी बरामद किए हैं। पूछताछ में सामने आया कि आरोपी एक संगठित गिरोह के रूप में काम करते थे। गिरोह पहले व्यापारियों की रेकी करता था और फिर सुनियोजित तरीके से वारदात को अंजाम देता था। पुलिस के मुताबिक, मुख्य आरोपी कमलकांत ने दिल्ली के चांदनी चौक इलाके में कई दिनों तक व्यापारियों की गतिविधियों पर नजर रखी थी। इसके बाद गिरोह ने दो कारों से व्यापारी का पीछा किया और जीरो प्वाइंट के पास दुर्घटना का बहाना बनाकर वाहन रुकवाया। इसी दौरान हथियार के बल पर आभूषणों से भरा बैग लूटकर आरोपी मौके से फरार हो गए थे। पुलिस की त्वरित कार्रवाई और तकनीकी जांच के चलते इस बड़ी लूट की वारदात का खुलासा कर दिया गया है। फिलहाल पुलिस गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ कर रही है और यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि गिरोह का संबंध अन्य लूट की घटनाओं से भी है या नहीं।
 

Related News

उत्तर प्रदेश: ग्रामीण खेलों को बचाने की मुहिम, कुश्ती परंपरा को नई पहचान देने में जुटे पहलवान 

हरियाणा: समाधान शिविर में डीसी ने सुनीं जनसमस्याएं, अधिकारियों को दिए त्वरित निस्तारण के निर्देश

हरियाणा: महिलाओं की शिकायतों का प्राथमिकता से हो समाधान, सुरक्षा-सम्मान पर सरकार पूरी तरह प्रतिबद्ध

हरियाणा: नियमितीकरण की मांग पर पार्ट-टू और हारट्रोन कर्मचारियों का विरोध, 11 अगस्त को पंचकूला में प्रदर्शन का ऐलान

हरियाणा: गुरु रविदास जयंती पर निकली पावन कलश वंदन यात्रा का हिसार में भव्य स्वागत

उत्तर प्रदेश: दोस्तों संग घूमने आया युवक मदन सागर तालाब में डूबा, 4 घंटे बाद मिला शव


Featured News