-
☰
उत्तर प्रदेश: जैन इंटर कॉलेज में विद्यार्थियों ने लिया नशामुक्ति का संकल्प
- Photo by : social media
विस्तार
उत्तर प्रदेश: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर देशभर में चलाए जा रहे नशामुक्ति प्रतिज्ञा महाअभियान के तहत बुधवार को जैन इंटर कॉलेज, रामपुर मनिहारान में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों को नशे के दुष्परिणामों के प्रति जागरूक करते हुए नशामुक्त समाज के निर्माण का संकल्प दिलाया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए ब्रह्माकुमारीज सेंटर से संतोष दीदी ने कहा कि नशा व्यक्ति के तन, मन, परिवार और भविष्य पर प्रतिकूल प्रभाव डालता है। उन्होंने विद्यार्थियों से नशे से पूरी तरह दूर रहने और अपने आसपास के लोगों को भी नशामुक्त जीवन के लिए प्रेरित करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि युवा पीढ़ी सकारात्मक सोच, अच्छे संस्कार और अनुशासित जीवन अपनाकर समाज और राष्ट्र को नई दिशा दे सकती है। विद्यालय के प्रधानाचार्य ने भी विद्यार्थियों को नशे के खिलाफ जागरूक किया। उन्होंने कहा कि शिक्षा का उद्देश्य केवल ज्ञान प्राप्त करना नहीं, बल्कि अच्छे संस्कारों के साथ स्वस्थ, जिम्मेदार और श्रेष्ठ नागरिक बनना भी है। उन्होंने नशामुक्ति अभियान में विद्यालय परिवार की पूर्ण सहभागिता का संकल्प व्यक्त किया। इस दौरान विद्यालय के सभी विद्यार्थियों को नशामुक्ति की प्रतिज्ञा दिलाई गई। विद्यार्थियों ने स्वयं नशे से दूर रहने और नशामुक्त समाज के निर्माण में अपना योगदान देने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में विद्यालय के शिक्षकगण और विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। कार्यक्रम की फोटो, वीडियो एवं समाचार कवरेज की जिम्मेदारी बीके सुशील भाई ने निभाई। उन्होंने कार्यक्रम के महत्वपूर्ण क्षणों को कैमरे में संजोकर नशामुक्ति के संदेश को अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाने में सहयोग किया। जैन इंटर कॉलेज, रामपुर मनिहारान में आयोजित यह कार्यक्रम नशामुक्त युवा, स्वस्थ समाज और सशक्त राष्ट्र के संकल्प को मजबूत करने की दिशा में प्रेरणादायक कदम रहा।
उत्तर प्रदेश: जन्मदिन पर छात्राओं के बीच पहुंचे सोनभद्र DM, केक काटकर बांटी खुशियां
उत्तर प्रदेश: खराब सड़क को लेकर हाईवे पर उतरे स्कूली बच्चे, तीन घंटे जाम से मचा हड़कंप
झारखण्ड: प्रशिक्षण से संकल्प तक, छतरपुर के विकास की नई सोच के साथ लौटे नगर अध्यक्ष
उत्तर प्रदेश: गश्त के दौरान सड़क हादसे में दरोगा की हुई मौत, सिपाही गंभीर रूप से हुआ घायल
गुजरात: बोडेली नगरपालिका के कामकाज पर AAP ने उठाए सवाल, डिप्टी कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन