Contact for Advertisement 9919916171


उत्तर प्रदेश: रामपुर मनिहारान में नशामुक्त भारत अभियान के तहत विद्यार्थियों ने ली प्रतिज्ञा

- Photo by : social media

उत्तर प्रदेश  Published by: Ghanshyam Das , Date: 18/08/2026 10:41:35 am Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by: Ghanshyam Das ,
  • Date:
  • 18/08/2026 10:41:35 am
Share:

विस्तार

उत्तर प्रदेश: रामपुर मनिहारान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर चल रहे 10 करोड़ नशामुक्ति प्रतिज्ञा महाअभियान के तहत क्षेत्र के पांच शिक्षण संस्थानों में नशे के खिलाफ जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए। कार्यक्रमों में छात्र-छात्राओं और शिक्षकों को नशे से दूर रहने तथा नशामुक्त समाज के निर्माण में योगदान देने की प्रतिज्ञा दिलाई गई। ब्रह्माकुमारीज ईश्वरीय विश्वविद्यालय रामपुर मनिहारान सेंटर की संचालिका बीके संतोष दीदी के नेतृत्व एवं मार्गदर्शन में मदरलैंड पब्लिक स्कूल इंटर कॉलेज, रामरति गुप्ता एजुकेशन कॉम्प्लेक्स परिसर स्थित बिल क्लिंटन पब्लिक स्कूल, जनता इंटर कॉलेज उमाही कला, चौधरी काबज सिंह इंटर कॉलेज नयागांव तथा जनता इंटर कॉलेज नल्हेडा छपरेड़ी में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए। इस दौरान विद्यार्थियों को नशे के दुष्परिणामों के प्रति जागरूक करते हुए नशे से दूर रहने का संदेश दिया गया। बीके संतोष दीदी ने विद्यार्थियों को प्रेरित करते हुए कहा कि युवा शक्ति देश की सबसे बड़ी ताकत है और युवाओं को नशे से बचाना समाज की सामूहिक जिम्मेदारी है।

कार्यक्रम में विद्यालयों के प्रधानाचार्यों और शिक्षकों ने भी विद्यार्थियों को नशे से दूर रहने के लिए प्रेरित किया। साथ ही परिवार और समाज में नशामुक्ति का संदेश पहुंचाने का आह्वान किया गया। छात्र-छात्राओं और शिक्षकों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता करते हुए नशा न करने, दूसरों को नशे से दूर रहने के लिए प्रेरित करने और नशामुक्त भारत के निर्माण में योगदान देने की प्रतिज्ञा ली। कार्यक्रम के सफल आयोजन में सभी शिक्षण संस्थानों के प्रधानाचार्यों एवं शिक्षकगणों का सहयोग रहा। विद्यालय प्रबंधन की ओर से बीके संतोष दीदी का आभार व्यक्त किया गया और नशामुक्ति के लिए चलाए गए जागरूकता कार्यक्रम की सराहना की गई।
 

Related News

पंजाब: पंजाब पुलिस में जेंडर सेंसिटिव पुलिसिंग को मिला बढ़ावा, डीजीपी ने प्रशिक्षण के तीसरे चरण का किया शुभारंभ

गुजरात: शिनोर में स्मार्ट मीटर को लेकर उपभोक्ताओं की शंकाएं दूर करने की हुई पहल, चेक मीटर लगाने का काम हुआ शुरू

राजस्थान: डिग्गी लक्खी मेले को लेकर प्रशासन हुआ अलर्ट, अनुमति प्रक्रिया पर पदयात्रा संघ ने उठाए सवाल

उत्तर प्रदेश: चौका नदी में डूबने से 12 वर्षीय किशोर की हुई मौत, गांव में मचा कोहराम

उत्तर प्रदेश: पुलिस कमिश्नर के आश्वासन के बाद किसान संघर्ष मोर्चा का आंदोलन हुआ स्थगित

झारखंड: बालिका शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए युवा समूह ने DPRO को सौंपा 8 सूत्री ज्ञापन


Featured News