Contact for Advertisement 9919916171


उत्तर प्रदेश: होली से पहले मिठाई व खोया दुकानों पर छापेमारी, 5 सैंपल जांच को भेजे

- Photo by : social media

उत्तर प्रदेश  Published by: Ranu , Date: 25/02/2026 04:10:00 pm Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by: Ranu ,
  • Date:
  • 25/02/2026 04:10:00 pm
Share:

संक्षेप

उत्तर प्रदेश: महोबा जनपद में त्योहारों के मद्देनजर रखते हुए जिलाधिकारी के निर्देश पर गठित हुई राजस्व और खाद्य सुरक्षा विभाग की संयुक्त टीम द्वारा अभियान चलाकर मिठाई और खोया की दुकानों पर छापामारी की गई।

विस्तार

उत्तर प्रदेश: महोबा जनपद में त्योहारों के मद्देनजर रखते हुए जिलाधिकारी के निर्देश पर गठित हुई राजस्व और खाद्य सुरक्षा विभाग की संयुक्त टीम द्वारा अभियान चलाकर मिठाई और खोया की दुकानों पर छापामारी की गई। इस दौरान पांच दुकानों से सैंपल लिए गए। तहसीलदार की मौजूदगी में खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम द्वारा शहर के अलग-अलग इलाको में छापामारी अभियान चलाया गया जिससे मिलावटी दुकानदारो में हड़कंप मच गया।दरअसल होली का त्यौहार नजदीक आते ही खाद्य दुकानों में मिलावटखोरी रोकने के लिए प्रशासन सख्त रुख अपना रहा है। आज जिलाधिकारी गजल भारद्वाज के निर्देश पर गठित राजस्व और खाद्य विभाग की संयुक्त टीम द्वारा महोबा मुख्यालय के अलग-अलग इलाको में तहसीलदार की मौजूदगी में ख़ोया की दुकानों सहित मिठाई की दुकानों पर छापेमारी की गई।इस छापामारी से दुकानदारों में हड़कम्प मच गया और छापामारी के दौरान टीम द्वारा पांच दुकानों से दूध,ख़ोया और मिठाई के सैम्पल लिए गए। जिन्हें जांच के लिए भेजा गया है। मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी चन्द्रकांत बाजपेयी ने बताया कि प्रशासन के सहयोग से ख़ोया और मिठाई की दुकानों पर छापेमारी की जा रही है जिसमे 3 दूध के सैम्पल और 2 ख़ोया के सैम्पल लिए गए हैं। यह कार्यवाही होली तक चलती रहेगी।