-
☰
उत्तर प्रदेश: राष्ट्रीय खेल दिवस पर मेजर ध्यानचंद को किया नमन, खिलाड़ियों ने उठाई भारत रत्न देने की मांग
- Photo by : social media
संक्षेप
उत्तर प्रदेश: शनिवार को बाबू केदारनाथ स्मारक जन सेवा संस्थान द्वारा संचालित भगत सिंह खेल अकादमी अमौडा मोहीउद्दीनपुर मुहम्मदपुर में हांकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद जी की जयंती राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर मेजर ध्यानचंद की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर जन्म दिन मनाया गया
विस्तार
उत्तर प्रदेश: शनिवार को बाबू केदारनाथ स्मारक जन सेवा संस्थान द्वारा संचालित भगत सिंह खेल अकादमी अमौडा मोहीउद्दीनपुर मुहम्मदपुर में हांकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद जी की जयंती राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर मेजर ध्यानचंद की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर जन्म दिन मनाया गया। भगत सिंह खेल एकेडमी में निजामाबाद अमौडा में अमरजीत यादव के नेतृत्व में दौड़ और कुश्ती प्रतियोगिता का आयोजन हुआl इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मोहित यादव तथा विशिष्ट अतिथि उमेश यादव कबड्डी प्रशिक्षक रहे l मुख्य अतिथि ने बच्चों का उत्साह वर्धन करते प्रेरित करते हुए बताया कि मेजर साहब सुबिधाओं एवं संसाधनों के आभाव में भी अपनी कड़ी मेहनत साहस तथा लगन के दम पर पूरे विश्व में भारत का नाम रोशन किया दौड़ प्रतियोगता में हिमांशु सोनकर प्रथम, अभिनव यादव द्वितीय, अभिकेश यादव तृतीय स्थान पर रहे l बालिका वर्ग में अंशिका सोनकर प्रथम, पायल प्रजापति द्वितीय, अनुष्का यादव ने तृतीय स्थान पायाl सबजूनियर बालक वर्ग में नितिन चौहान प्रथम, शौर्य यादव द्वितीय तथा अंकुर यादव तृतीय स्थान पर रहे जूनियर बालक वर्ग में हिमांशु प्रथम सोनू सोनकर द्वितीय तथा आदर्श तृतीय स्थान प्राप्त किया जूनियर बालिका वर्ग में गौरी प्रजापति प्रथम दृष्टि द्वितीय तथा आकांक्षा तृतीय स्थान पर रही l कुश्ती में अंकुर यादव, सौरभ चौहान, कान्हा यादव, अनुराग यादव,अंशिका सोनकर ने बाजी मारी l एकेडमी के संचालक राष्ट्रीय पहलवान अमरजीत यादव ने बताया कि आज के बच्चे कल के भविष्य हैं, जो बच्चे लगातार शिक्षा के साथ खेल का अभ्यास कर रहे हैं। आने वाले समय में अपना परिवार के साथ प्रदेश व देश का गौरव बढ़ाने में इनका महत्वपूर्ण योगदान रहेगा। इस अवसर पर सभी खिलाड़ियों ने यह संकल्प लिया कि हम लोग एकेडमी के नियमों का पालन करते हुए अच्छा प्रदर्शन करने का प्रयास करेंगे राष्ट्रीय पहलवान अमरजीत यादव ने कहा कि अगर अर्जुन बनना है तो द्रोणाचार्य की शरण लेना ही पड़ेगा इस अवसर पर सभी खिलाड़ियों एवं क्षेत्र वासियों ने मेजर ध्यानचंद के लिए भारत रत्न की मांग करते हुए कहा कि अगर मेजर साहब को भारत रत्न नहीं मिलता है तो समस्त खिलाड़ियों एवं खेल प्रेमियों का अपमान माना जाएगा। इस अवसर पर ग्राम प्रधान हंसराज यादव अरविंद यादव उमेश यादव डॉ आदित्य सिंह चन्द्र देव मिथिलेश मनोज संतोष रामप्रवेश यादव चन्द्रशेखर आर्यन मनीष आदि लोग उपस्थित रहे।