-
☰
उत्तर प्रदेश: ऑपरेशन सवेरा के तहत सहारनपुर में 611 ग्राम स्मैक के साथ तीन नशा तस्कर हुए गिरफ्तार
- Photo by : social media
संक्षेप
उत्तर प्रदेश: श्रीमान पुलिस उपमहानिरीक्षक, सहारनपुर परिक्षेत्र, सहारनपुर द्वारा परिक्षेत्र सहारनपुर में मादक पदार्थों/नशे के अवैध कारोबार, प्रतिबंन्धित दवाओं की तस्करी,बिक्री पर प्रभावी रोकथाम के लिए ठोस एवं समन्वित कार्यवाही हेतू परिक्षेत्र सहारनपुर के तीनो जनपदो में “ऑपरेशन सवेरा” – “नशे के अंधकार से जीवन के उजाले की ओर” अभियान चलाया जा रहा है।
विस्तार
उत्तर प्रदेश: श्रीमान पुलिस उपमहानिरीक्षक, सहारनपुर परिक्षेत्र, सहारनपुर द्वारा परिक्षेत्र सहारनपुर में मादक पदार्थों/नशे के अवैध कारोबार, प्रतिबंन्धित दवाओं की तस्करी,बिक्री पर प्रभावी रोकथाम के लिए ठोस एवं समन्वित कार्यवाही हेतू परिक्षेत्र सहारनपुर के तीनो जनपदो में “ऑपरेशन सवेरा” – “नशे के अंधकार से जीवन के उजाले की ओर” अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के क्रम में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, सहारनपुर के निर्देशन मे नशीलें पदार्थों की तस्करी की रोकथाम व नशे के कारोबार मे शामिल अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान “आपरेशन सवेरा” के अनुपालन में पुलिस अधीक्षक ग्रामीण एवं क्षेत्राधिकारी गंगोह के निकट पर्यवेक्षण में तथा थानाध्यक्ष श्री विकास चारण के कुशल नेतृत्व में थाना तीतरों पुलिस टीम द्वारा दिनांक 17.05.2026 को चैकिंग के दौरान 03 नशा तस्कर अभियुक्त अभियुक्तगण 1.इरफान पुत्र जमशेद निवासी ग्राम कुतुबखेडी थाना गंगोह जनपद सहारनपुर 2.परवेज पुत्र मतलूब निवासी ग्राम नवाजपुर थाना नकुड जनपद सहारनपुर 3.सालिम पुत्र अली हसन निवासी ग्राम चोतरा थाना झिंझाना जनपद शामली को ग्राम बरसी मोड़ पर विश्राम गृह से गिरफ्तार किया गया, जिनके कब्जे से कुल 611 ग्राम स्मैक बरामद हुई। गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर अभियुक्तों के विरुद्ध थाना तीतरों पर मु0अ0सं0 65/2026 धारा 8/21/29 एनडीपीएस एक्ट पंजीकृत किया गया। अभियुक्तगण द्वारा मादक पदार्थों के अवैध कारोबार के संबंध में FORWARD AND BACKWARD लिंको की जाँच की जा रही है। गिरफ्तार अभियुक्तों के विरूद्ध विधिक कार्यवाही कर समय से माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है। पूछताछ का विवरण गिरफ्तार अभियुक्तों ने पूछताछ करने पर बताया कि यह स्मैक हम 03 अन्य व्यक्तियों से लाये है। उन्होने ही हमे बेचने के लिये यह जगह बतायी थी और सालिम उपरोक्त उनके कहे अनुसार ही हमसे आज स्मैक खरीदने आया था जिसमें से 43 ग्राम स्मैक हमने इसे बेची है, जिसके पैसे पहले से ही सालिम से उन तीनों व्यक्तियों ने ले लिये थे।
राजस्थान: राजस्व कर्मचारियों का प्रदेशव्यापी आंदोलन हुआ शुरू
राजस्थान: अग्रवाल समाज की ग्रीष्मकालीन हॉबी क्लासेस का हुआ उत्साहपूर्ण शुभारंभ
राजस्थान: जयपुर पुलिस का जयपुर में भव्य प्रीमियर, दर्शकों का दिखा जबरदस्त उत्साह
हरियाणा: समाधान शिविर में एसडीएम ने सुनीं जनसमस्याएं, अधिकारियों को त्वरित समाधान के निर्देश
उत्तर प्रदेश: मिशन शक्ति अभियान के तहत महिलाओं को दी गई सुरक्षा व साइबर जागरूकता की जानकारी
उत्तर प्रदेश: चिकित्सक विहीन पीएचसी कचनारवा पर ग्रामीणों का प्रदर्शन, नियमित डॉक्टर तैनाती की मांग