-
☰
उत्तर प्रदेश: वृद्धाश्रम में मनाया गया केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल का जन्मदिन, बुजुर्गों को वितरित किए गए उपहार
- Photo by : social media
संक्षेप
उत्तर प्रदेश: मिर्जापुर केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल का जन्मदिन इस बार एक सादगीपूर्ण और भावनात्मक तरीके से मातृ-पितृ सदन वृद्धाश्रम में मनाया गया।
विस्तार
उत्तर प्रदेश: मिर्जापुर केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल का जन्मदिन इस बार एक सादगीपूर्ण और भावनात्मक तरीके से मातृ-पितृ सदन वृद्धाश्रम में मनाया गया। इस अवसर पर अपना दल एस के नेताओं द्वारा विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें बुजुर्गों के बीच केक काटकर जन्मदिन मनाया गया और उनका आशीर्वाद लिया गया। कार्यक्रम में प्रदेश उपाध्यक्ष दुर्गेश पटेल मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उन्होंने वृद्धजनों से केंद्रीय मंत्री के लिए आशीर्वाद की कामना की। इस दौरान महिलाओं को साड़ियां तथा बुजुर्गों को अंगवस्त्र भेंट किए गए। दुर्गेश पटेल ने कहा कि वृद्धाश्रम में बुजुर्गों के बीच समय बिताना उनके लिए अत्यंत आत्मिक संतोष देने वाला अनुभव रहा। उन्होंने कहा कि इन्हीं बुजुर्गों के आशीर्वाद से अनुप्रिया पटेल लगातार तीसरी बार संसद पहुंचीं हैं। जिला समाज कल्याण अधिकारी रामविलास यादव ने बताया कि वृद्धाश्रम में लगभग 150 लोगों के रहने की व्यवस्था है। उन्होंने कहा कि इस प्रकार का आयोजन समाज में सकारात्मक संदेश देता है। कार्यक्रम के दौरान बुजुर्गों ने भजन-कीर्तन कर केंद्रीय मंत्री को आशीर्वाद दिया। इस मौके पर प्रदेश सचिव रामबृक्ष बिंद, युवा जिला महासचिव हर्षित सिंह पटेल, लव द्विवेदी, विशंभर पांडेय, आश्रम मैनेजर चंद्रपाल, शिवानी मिश्रा, राजेश चौधरी, रियाज अहमद सहित कई लोग उपस्थित रहे।
उत्तर प्रदेश: ईशांक ने ताइक्वांडो में जीता गोल्ड, राज्य स्तर के लिए हुआ चयन
छत्तीसगढ़: महिला जनसुनवाई से पहले दुबे का पत्र आया सामने, लंबित शिकायतें रखने की मांग
उत्तर प्रदेश: मंडल में हुई विकास कार्यों की समीक्षा, देरी पर सख्त कार्रवाई के दिए निर्देश
मध्य प्रदेश: सोडल बाबा जन्मोत्सव, दो दिवसीय भव्य आयोजन हुआ 29 से शुरू
उत्तर प्रदेश: गौकशी के आरोपी की हुई गिरफ्तारी, पुलिस चेकिंग में दबोचा गया आरोपी
हरियाणा: ढाणा खुर्द–ढाणी पिरावली सड़क का हुआ शुभारंभ, जलघर परियोजना को भी मिली मंजूरी