-
☰
उत्तर प्रदेश: ई-रिक्शा में महिलाओं को बनाते थे निशाना, 7 शातिर आरोपी हुए गिरफ्तार
- Photo by : social media
संक्षेप
उत्तर प्रदेश: शाहजहांपुर थाना जलालाबाद पुलिस, एसओजी व सर्विलांस टीम की संयुक्त कार्रवाई में ई-रिक्शा में यात्रा कर रही महिलाओं को निशाना बनाने वाले अंतरजनपदीय गैंग का पर्दाफाश हुआ है।
विस्तार
उत्तर प्रदेश: शाहजहांपुर थाना जलालाबाद पुलिस, एसओजी व सर्विलांस टीम की संयुक्त कार्रवाई में ई-रिक्शा में यात्रा कर रही महिलाओं को निशाना बनाने वाले अंतरजनपदीय गैंग का पर्दाफाश हुआ है। पुलिस ने गैंग के 7 शातिर अभियुक्तों और अभियुक्ताओं को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस के अनुसार, यह गिरोह सुनियोजित तरीके से सार्वजनिक वाहनों, खासकर ई-रिक्शा में सफर करता था और मौका मिलते ही महिलाओं के बैग व पर्स से सोने-चांदी के जेवर, नगदी व कीमती सामान पार कर देता था। विरोध करने पर आरोपी चाकू दिखाकर महिलाओं को डराते-धमकाते थे।गिरफ्तार आरोपियों के कब्जे से सोने-चांदी के जेवरात, 4 मोबाइल फोन, 2 अवैध चाकू तथा एक TVS अपाचे मोटरसाइकिल बरामद की गई है। पूछताछ में गैंग द्वारा की गई कई वारदातों का खुलासा हुआ है, जिनमें जलालाबाद और खुटार क्षेत्र की घटनाएं शामिल हैं। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के तहत की गई इस कार्रवाई को बड़ी कामयाबी माना जा रहा है। सभी आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर न्यायालय में पेश किया जा रहा है।इस कार्रवाई से क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस की सख्ती साफ नजर आ रही है और आमजन में भरोसा बढ़ा है।
हरियाणा: महिला सुरक्षा व अधिकारों पर सख्त रुख, चेयरपर्सन रेनू भाटिया ने की मामलों की सुनवाई
बिहार: बदहाल सड़क पर फूटा जनाक्रोश, जाम व टायर जलाकर उग्र प्रदर्शन
बिहार: बकरा पालन से बदली किस्मत, चार युवाओं ने लिखी आत्मनिर्भरता की नई कहानी
हरियाणा: उत्कृष्ट कार्य के लिए दो पुलिस अधिकारियों को मिला प्रमोशन, एसपी ने लगाए स्टार
गुजरात: भाजपा की जीत पर टोंक में ढोल-नगाड़ों संग मनाया गया जश्न
छत्तीसगढ़: मकान सूचीकरण व आवास जनगणना कार्य में तेजी लाने के दिए गए निर्देश