-
☰
उत्तर प्रदेश: योगी आदित्यनाथ ने बढ़ाया अनुदेशकों का मानदेय, सहारनपुर में सम्मान समारोह आयोजित
- Photo by : social media
संक्षेप
उत्तर प्रदेश: सहारनपुर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ के लोकभवन सभागार से अंशकालिक अनुदेशक सम्मान समारोह एवं बढ़ा हुआ मानदेय वितरण कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इसका सजीव प्रसारण राजकीय इंटर कॉलेज, नेहरू मार्केट सहारनपुर में किया गया।
विस्तार
उत्तर प्रदेश: सहारनपुर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ के लोकभवन सभागार से अंशकालिक अनुदेशक सम्मान समारोह एवं बढ़ा हुआ मानदेय वितरण कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इसका सजीव प्रसारण राजकीय इंटर कॉलेज, नेहरू मार्केट सहारनपुर में किया गया। जनपद में कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि माननीय राज्यमंत्री लोक निर्माण विभाग, कुंवर बृजेश सिंह, माननीय जिलाधिकारी अरविंद कुमार चौहान, सीडीओ सुमित राजेश महाजन, बीएसए कुमारी कोमल, बीईओ योगेश शर्मा, प्रीतिपाल, सहदेव गंगवार, संजय डबराल और बृजेंद्र ने सरस्वती प्रतिमा पर माल्यार्पण व दीप प्रज्वलन कर किया।राज्यमंत्री बृजेश सिंह ने अनुदेशकों का मानदेय 9 हजार से बढ़ाकर 17 हजार रुपये करने पर शुभकामनाएं दीं। उन्होंने अनुदेशकों और परिजनों को 5 लाख रुपये तक की कैशलेस चिकित्सा सुविधा देने के लिए मुख्यमंत्री का आभार जताया। मंत्री ने कहा कि कायाकल्प के तहत स्कूलों में सुविधाएं बढ़ाई जा रही हैं। शिक्षकों की जरूरत पर पूरा सहयोग दिया जाएगा। जिलाधिकारी अरविंद कुमार चौहान ने बढ़े हुए मानदेय पर अनुदेशकों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि स्मार्ट क्लास और कायाकल्प से संसाधन बेहतर हुए हैं। सभी शिक्षक अपने स्कूलों को निपुण विद्यालय, ब्लॉक को निपुण ब्लॉक और जिले को निपुण जनपद बनाएं। बीएसए कुमारी कोमल ने सभी अतिथियों का आभार जताया। संचालन एआरपी प्रवीण चौधरी और डॉक्टर गोपाल शर्मा ने किया।इस दौरान जिले के सभी विकास खंडों से उत्कृष्ट कार्य करने वाले दो-दो अंशकालिक अनुदेशकों को प्रशस्ति पत्र, स्मृति चिह्न और डमी चेक देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में जिला समन्वयक अरविंद कुमार सिंह, एसआरजी सरफराज आलम, एआरपी पारुल और अंकिमा जैन मौजूद रहे।
राजस्थान: राजस्व कर्मचारियों का प्रदेशव्यापी आंदोलन हुआ शुरू
राजस्थान: अग्रवाल समाज की ग्रीष्मकालीन हॉबी क्लासेस का हुआ उत्साहपूर्ण शुभारंभ
राजस्थान: जयपुर पुलिस का जयपुर में भव्य प्रीमियर, दर्शकों का दिखा जबरदस्त उत्साह
हरियाणा: समाधान शिविर में एसडीएम ने सुनीं जनसमस्याएं, अधिकारियों को त्वरित समाधान के निर्देश
उत्तर प्रदेश: मिशन शक्ति अभियान के तहत महिलाओं को दी गई सुरक्षा व साइबर जागरूकता की जानकारी
उत्तर प्रदेश: चिकित्सक विहीन पीएचसी कचनारवा पर ग्रामीणों का प्रदर्शन, नियमित डॉक्टर तैनाती की मांग