Contact for Advertisement 9919916171


बिहार: खड्डा और पूर्वी नौतन को जोड़ने वाले पुल का अप्रोच धंसा, हादसे का बढ़ा खतरा

- Photo by : social media

बिहार  Published by: Dilip Kumar , Date: 08/09/2026 10:42:34 am Share:
  • बिहार
  • Published by: Dilip Kumar ,
  • Date:
  • 08/09/2026 10:42:34 am
Share:

विस्तार

बिहार: नौतन प्रखंड के खड्डा और पूर्वी नौतन को जोड़ने वाले चंद्रावत नदी पर बने पुल का अप्रोच कई जगहों पर धंस गया है। इससे पुल से गुजरने वाले राहगीरों और छोटे-बड़े वाहनों के लिए हादसे का खतरा बना हुआ है। ग्रामीणों के अनुसार, इस पुल का निर्माण वर्ष 2007 में कराया गया था। निर्माण के बाद से अब तक पुल के अप्रोच की ठीक से मरम्मत नहीं कराई गई है। लगातार वाहनों के आवागमन के कारण इसकी स्थिति धीरे-धीरे खराब होती जा रही है।

यह मार्ग नौतन-बेतिया समेत कई पंचायतों को जोड़ता है और रोजाना बड़ी संख्या में लोग और वाहन इस रास्ते से गुजरते हैं। ग्रामीणों का कहना है कि अप्रोच के धंसने से कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है। उनका आरोप है कि जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों का भी इस मार्ग से नियमित आना-जाना रहता है, लेकिन इसके बावजूद समस्या के समाधान की ओर ध्यान नहीं दिया जा रहा है। ग्रामीणों ने प्रशासन से जल्द से जल्द पुल के क्षतिग्रस्त अप्रोच की मरम्मत कराने की मांग की है, ताकि किसी संभावित हादसे को रोका जा सके।


Featured News