Contact for Advertisement 9919916171


उत्तर प्रदेश: सहारनपुर में सपा के 23 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल को रोका गया, कई नेताओं को हाउस अरेस्ट करने का दावा

- Photo by : social media

उत्तर प्रदेश  Published by: Ghanshyam Das , Date: 08/09/2026 10:39:22 am Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by: Ghanshyam Das ,
  • Date:
  • 08/09/2026 10:39:22 am
Share:

विस्तार

उत्तर प्रदेश: सहारनपुर कलेक्ट्रेट परिसर स्थित मस्जिद प्रकरण को लेकर समाजवादी पार्टी और प्रशासन के बीच मामला गरमाता नजर आ रहा है। सपा प्रमुख अखिलेश यादव के निर्देश पर मंडलायुक्त से मिलने जा रहे पार्टी के 23 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल को प्रशासन ने रोक दिया। सपा नेताओं ने दावा किया कि प्रतिनिधिमंडल में शामिल कई नेताओं को देर रात से ही हाउस अरेस्ट कर लिया गया। सपा के अनुसार, प्रतिनिधिमंडल को दोपहर 12 बजे मंडलायुक्त कार्यालय पहुंचकर मंडलायुक्त डॉ. रुपेश कुमार से मुलाकात करनी थी। इस संबंध में पार्टी की ओर से पहले ही पत्र दिया गया था। प्रतिनिधिमंडल कलेक्ट्रेट परिसर स्थित मस्जिद प्रकरण को लेकर पार्टी का पक्ष मंडलायुक्त के सामने रखना चाहता था।

प्रतिनिधिमंडल को रोके जाने के बाद सपा नेताओं ने प्रशासन की कार्रवाई पर नाराजगी जताई। नेताओं ने इसे लोकतांत्रिक अधिकारों का हनन बताते हुए कहा कि जनप्रतिनिधियों और पार्टी पदाधिकारियों को शांतिपूर्ण तरीके से अपनी बात रखने का अधिकार है। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रशासन प्रतिनिधिमंडल को मिलने से रोककर उनकी आवाज दबाने का प्रयास कर रहा है। प्रतिनिधिमंडल में नेता प्रतिपक्ष विधान परिषद लाल बिहारी यादव, जिला अध्यक्ष चौधरी अब्दुल वाहिद, महानगर अध्यक्ष हाजी नवाब अंसारी, सांसद हरेंद्र मलिक, सांसद इकरा हसन, राष्ट्रीय महासचिव चौधरी रुद्रसेन, पूर्व सांसद हाजी फजलुर रहमान, विधायक आशु मलिक, उमर अली खान, अतुल प्रधान, रामऔतार सैनी, एमएलसी किरणपाल कश्यप, पूर्व विधायक माविया अली सहित 23 नेता शामिल थे। सपा नेताओं के हाउस अरेस्ट किए जाने की सूचना के बाद मामले को लेकर राजनीतिक हलचल और बढ़ गई है। पार्टी नेताओं ने कहा कि वे कलेक्ट्रेट मस्जिद प्रकरण को लोकतांत्रिक और संवैधानिक तरीके से उठाते रहेंगे।


Featured News