-
☰
उत्तर प्रदेश: करनाल में नशा मुक्त भारत अभियान के तहत कर्मचारियों को किया गया जागरूक
- Photo by : social media
विस्तार
उत्तर प्रदेश: करनाल युवाओं और आमजन को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करने और नशामुक्त समाज के निर्माण के उद्देश्य से जिला पुलिस करनाल की ओर से लगातार जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इसी कड़ी में सोमवार, 7 सितंबर को थाना तरावड़ी क्षेत्र के गांव गालिब खेड़ी स्थित शुभ इंडस्ट्रीज में कर्मचारियों के लिए जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का आयोजन जिला पुलिस करनाल की नशा मुक्ति टीम द्वारा पुलिस अधीक्षक करनाल के मार्गदर्शन में किया गया। इस दौरान एएसआई जगमाल सिंह, मुख्य सिपाही करमबीर और एसपीओ महेंद्र ने कर्मचारियों को नशे के सेवन से होने वाले शारीरिक, मानसिक और सामाजिक दुष्प्रभावों के बारे में जानकारी दी। कार्यक्रम में डॉक्टर पूजा और डॉक्टर प्रियंका ने भी कर्मचारियों को नशे से होने वाले स्वास्थ्य संबंधी नुकसान के बारे में जागरूक किया। उन्होंने कर्मचारियों को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने और नशे से दूर रहने के लिए प्रेरित किया। पुलिस टीम ने कर्मचारियों से अपील की कि वे स्वयं नशे से दूर रहें और अपने परिवार, दोस्तों तथा आसपास के लोगों को भी नशे के खिलाफ जागरूक करें। इसके साथ ही नशे का अवैध कारोबार करने वाले लोगों की सूचना पुलिस को देने के लिए प्रेरित किया गया। पुलिस ने नशे से संबंधित सूचना देने के लिए हेल्पलाइन नंबर 1933 की जानकारी भी दी। जिला पुलिस करनाल ने आमजन से अपील की कि नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में पुलिस का सहयोग करें और नशामुक्त एवं सुरक्षित समाज के निर्माण में अपनी भूमिका निभाएं।
उत्तर प्रदेश: सोशल मीडिया पर बदनाम करने और धमकी देने का लगा आरोप, एसपी से करी शिकायत
उत्तर प्रदेश: बारिश के बाद फुल्लनपुर में हुआ जलभराव, लोगों को करना पड़ा परेशानी का सामना
तेलंगाना: काला जादू के शक में 53 वर्षीय कारोबारी की हुई हत्या, छह आरोपी हुए गिरफ्तार
उत्तर प्रदेश: सोनभद्र में सवर्ण आर्मी ने किया प्रदर्शन, राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन
उत्तर प्रदेश: मिश्रिख में लोहे के खोखे में उतरा करंट, 28 वर्षीय युवक की हुई मौत