Contact for Advertisement 9919916171


राजस्थान: चौथे सोमवार पर गोरेश्वर महादेव का केदारनाथ स्वरूप में हुआ श्रृंगार, दर्शन के लिए पहुंचे श्रद्धालु

- Photo by : social media

राजस्थान  Published by: Manoj Kumar Khatik , Date: 08/09/2026 11:01:40 am Share:
  • राजस्थान
  • Published by: Manoj Kumar Khatik ,
  • Date:
  • 08/09/2026 11:01:40 am
Share:

विस्तार

राजस्थान: सागवाड़ा श्रावण मास के चौथे सोमवार के अवसर पर गोरेश्वर महादेव धाम में भगवान शिव का विशेष श्रृंगार किया गया। इस मौके पर गोरेश्वर महादेव को भगवान केदारनाथ के स्वरूप में सजाया गया। बाबा के इस स्वरूप के दर्शन के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु मंदिर पहुंचे। सुबह से ही मंदिर में श्रद्धालुओं की आवाजाही शुरू हो गई थी। लोगों ने भगवान शिव के दर्शन कर पूजा-अर्चना की और जलाभिषेक किया। मंदिर परिसर में पूरे दिन भक्तिमय माहौल बना रहा। गोरेश्वर महादेव धाम में नदी की धारा के बीच स्थित शिवलिंग श्रद्धालुओं के लिए आस्था का प्रमुख केंद्र है। श्रावण मास में यहां विशेष पूजा और श्रृंगार किया जाता है। चौथे सोमवार पर किए गए केदारनाथ स्वरूप के श्रृंगार को देखने के लिए आसपास के क्षेत्रों से भी श्रद्धालु पहुंचे।

इस अवसर पर गोरेश्वर महादेव, खेड़ेश्वर महादेव और शनिदेव महादेव की महाआरती भी आयोजित की गई। महाआरती में कई श्रद्धालु यजमान के रूप में शामिल हुए। आयोजन के बाद गोरेश्वर विकास कमेटी, श्रृंगार टीम और शिव भक्तों की ओर से सभी यजमानों का आभार व्यक्त किया गया। श्रद्धालुओं ने भगवान शिव से सुख, शांति और समृद्धि की कामना की।