Contact for Advertisement 9919916171


उत्तर प्रदेश: सोनभद्र में सवर्ण आर्मी ने किया प्रदर्शन, राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन

- Photo by : social media

उत्तर प्रदेश  Published by: Indresh Kumar Pandey , Date: 08/09/2026 11:04:44 am Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by: Indresh Kumar Pandey ,
  • Date:
  • 08/09/2026 11:04:44 am
Share:

विस्तार

उत्तर प्रदेश: सोनभद्र सवर्ण आर्मी के बैनर तले सोमवार, 7 सितंबर 2026 को बड़ी संख्या में पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने जिलाधिकारी कार्यालय पर प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के बाद संगठन की ओर से जिलाधिकारी के माध्यम से राष्ट्रपति के नाम चार सूत्रीय मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपा गया। प्रदर्शन में संगठन के जिला और ब्लॉक स्तर के पदाधिकारियों के साथ बड़ी संख्या में कार्यकर्ता शामिल हुए। कार्यकर्ताओं ने अपनी मांगों को लेकर नारेबाजी की और सरकार से इन पर विचार करने की मांग की। संगठन की प्रमुख मांगों में आरक्षण को जातिगत आधार के बजाय आर्थिक आधार पर लागू करना, UGC के नए नियमों को वापस लेना, SC/ST Act को समाप्त करना और सवर्ण समाज के हितों के लिए सवर्ण आयोग का गठन करना शामिल है।

सवर्ण आर्मी के पदाधिकारियों ने कहा कि संगठन लंबे समय से इन मांगों को लेकर अपनी आवाज उठा रहा है। उन्होंने सरकार से मांगों पर जल्द विचार करने की अपील की। संगठन की ओर से चेतावनी दी गई कि यदि उनकी मांगों पर जल्द कोई सकारात्मक निर्णय नहीं लिया गया तो बड़े आंदोलन की रणनीति बनाई जाएगी। प्रदर्शन के दौरान संगठन के जिला पदाधिकारी, ब्लॉक पदाधिकारी और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।