-
☰
छत्तीसगढ़: मुख्यमंत्री की न्योता भोजन पहल से बढ़ रही जनभागीदारी, शिक्षिका ने बच्चों के साथ साझा की खुशियां
- Photo by : social media
संक्षेप
छत्तीसगढ़: सूरजपुर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की पहल पर प्रदेश में संचालित न्योता भोजन कार्यक्रम के माध्यम से विद्यालयों में जनभागीदारी और सामुदायिक सहभागिता को लगातार बढ़ावा मिल रहा है।
विस्तार
छत्तीसगढ़: सूरजपुर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की पहल पर प्रदेश में संचालित न्योता भोजन कार्यक्रम के माध्यम से विद्यालयों में जनभागीदारी और सामुदायिक सहभागिता को लगातार बढ़ावा मिल रहा है। इस पहल के तहत शिक्षक-शिक्षिकाएं और समाज के अन्य लोग विशेष अवसरों पर स्कूली बच्चों के साथ खुशियां साझा कर उन्हें अतिरिक्त भोजन उपलब्ध करा रहे हैं। इसी क्रम में रामानुजनगर विकासखंड के शासकीय प्राथमिक शाला खालपारा में शिक्षिका उर्मिला सिंह ने विद्यार्थियों के लिए न्योता भोज का आयोजन किया। इस दौरान उन्होंने बच्चों को भोजन कराया और उनके साथ अपने स्नेह एवं खुशियां साझा कीं। शिक्षिका उर्मिला सिंह ने कहा कि जिन बच्चों की वजह से उन्हें शासन से वेतन प्राप्त होता रहा है, उनके लिए कुछ विशेष कर पाना उनके लिए खुशी की बात है। उन्होंने न्योता भोजन कार्यक्रम को शासन की सराहनीय और अभिनव पहल बताते हुए कहा कि इसके माध्यम से लोग अपने विशेष अवसरों की खुशियां बच्चों के साथ बांट सकते हैं। उन्होंने कहा कि इस कार्यक्रम से विद्यार्थियों को पौष्टिक एवं अतिरिक्त भोजन उपलब्ध कराने के साथ ही विद्यालय और समुदाय के बीच आपसी जुड़ाव तथा सहभागिता की भावना भी मजबूत हो रही है। उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की पहल पर शुरू किए गए न्योता भोजन कार्यक्रम से जिले में लगातार लोग जुड़ रहे हैं। विभिन्न विद्यालयों में समुदाय के लोगों और शिक्षक-शिक्षिकाओं के सहयोग से इस तरह के आयोजन किए जा रहे हैं, जिससे बच्चों को बेहतर पोषण देने के साथ सामाजिक सहभागिता को भी प्रोत्साहन मिल रहा है।