Contact for Advertisement 9919916171


छत्तीसगढ़: जगन्नाथपुर ओसी माइन को मिला 5 स्टार रेटेड माइन पुरस्कार, भटगांव क्षेत्र में खुशी की लहर

- Photo by : social media

छत्तीसगढ़  Published by: Prabhesh Mishra , Date: 04/11/2026 04:57:54 pm Share:
  • छत्तीसगढ़
  • Published by: Prabhesh Mishra ,
  • Date:
  • 04/11/2026 04:57:54 pm
Share:

संक्षेप

छत्तीसगढ़: भटगांव सुरक्षित, कुशल और पर्यावरण अनुकूल खनन के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए एसईसीएल के भटगांव क्षेत्र की जगन्नाथपुर ओपन कास्ट माइन को बड़ी उपलब्धि हासिल हुई है।

विस्तार

छत्तीसगढ़: भटगांव सुरक्षित, कुशल और पर्यावरण अनुकूल खनन के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए एसईसीएल के भटगांव क्षेत्र की जगन्नाथपुर ओपन कास्ट माइन को बड़ी उपलब्धि हासिल हुई है। रायपुर में आयोजित ‘स्टार रेटिंग पुरस्कार समारोह 2026’ में खदान को ओपन कास्ट श्रेणी के प्रतिष्ठित ‘5 स्टार रेटेड माइन’ पुरस्कार से सम्मानित किया गया। इस उपलब्धि से भटगांव क्षेत्र में खुशी का माहौल है।

उल्लेखनीय है कि जगन्नाथपुर ओसी माइन एसईसीएल की एकमात्र ओपन कास्ट खदान है, जिसे इस प्रतिष्ठित सम्मान से नवाजा गया है। यह पुरस्कार खदान में सुरक्षित खनन, बेहतर कार्यप्रणाली और पर्यावरण संरक्षण के प्रति किए गए प्रयासों को मान्यता प्रदान करता है।

इस उपलब्धि को कोयला मंत्रालय के मार्गदर्शन, कोल इंडिया बोर्ड के प्रोत्साहन और एसईसीएल के शीर्ष प्रबंधन के सहयोग का परिणाम बताया गया है। इसमें अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक हरीश दुहन, निदेशक (मानव संसाधन) बिरंची दास, निदेशक (वित्त) दारला सुनील कुमार, निदेशक (तकनीकी-संचालन) आर.सी. महापात्र तथा निदेशक (तकनीकी-योजना एवं परियोजना) का अतिरिक्त प्रभार संभाल रहे नृपेंद्र नाथ का मार्गदर्शन महत्वपूर्ण रहा।

इसके साथ ही एसईसीएल मुख्यालय के विभिन्न विभागाध्यक्षों, जिला प्रशासन, सांविधिक निकायों और श्रम संघों के सहयोग ने भी इस सफलता में अहम भूमिका निभाई। क्षेत्रीय महाप्रबंधक मनीष कुमार श्रीवास्तव के नेतृत्व तथा जगन्नाथपुर ओसी माइन के अधिकारियों और कर्मचारियों के समर्पण एवं मेहनत से यह उपलब्धि हासिल हुई। इस सम्मान को खदान प्रबंधन और कर्मचारियों के सामूहिक प्रयासों की बड़ी सफलता माना जा रहा है।