Contact for Advertisement 9919916171


उत्तर प्रदेश: नोएडा मीडिया क्लब में संयुक्त पुलिस आयुक्त राजीव नारायण मिश्रा का सम्मान, डीसीपी साद मियां खान को दी विदाई

- Photo by : social media

उत्तर प्रदेश  Published by: Yogendra Kumar , Date: 04/11/2026 05:36:44 pm Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by: Yogendra Kumar ,
  • Date:
  • 04/11/2026 05:36:44 pm
Share:

संक्षेप

उत्तर प्रदेश: नोएडा मीडिया क्लब में मंगलवार को संयुक्त पुलिस आयुक्त राजीव नारायण मिश्रा के सेवानिवृत्ति सम्मान समारोह, डीसीपी साद मियां खान के विदाई समारोह और दीपावली मिलन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। 

विस्तार

उत्तर प्रदेश: नोएडा मीडिया क्लब में मंगलवार को संयुक्त पुलिस आयुक्त राजीव नारायण मिश्रा के सेवानिवृत्ति सम्मान समारोह, डीसीपी साद मियां खान के विदाई समारोह और दीपावली मिलन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। 

क्लब के अध्यक्ष आलोक द्विवेदी के नेतृत्व में आयोजित इस कार्यक्रम में पुलिस अधिकारी और पत्रकार शामिल हुए।कार्यक्रम में संयुक्त पुलिस आयुक्त राजीव नारायण मिश्रा को शॉल ओढ़ाकर और स्मृति चिह्न भेंटकर सम्मानित किया गया। उनके कार्यकाल में पुलिस व्यवस्था को मजबूत बनाने, कानून-व्यवस्था बनाए रखने तथा पुलिस और मीडिया के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने के योगदान की सराहना की गई। पत्रकारों ने उनके साथ कार्यकाल के दौरान बने सकारात्मक संबंधों को याद करते हुए उनके आगामी जीवन के लिए शुभकामनाएं दीं।

इसी अवसर पर नोएडा और ग्रेटर नोएडा जोन में सेवाएं दे चुके तथा वर्तमान में आगरा स्थानांतरित डीसीपी साद मियां खान को भी शॉल और स्मृति चिह्न भेंटकर सम्मानित किया गया। उनके कार्यकाल की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई।

समारोह में एडीसीपी नोएडा अभय कुमार मिश्रा, एसीपी प्रवीण कुमार सिंह, थाना सेक्टर-20 के प्रभारी अरविंद कुमार सिंह और थाना सेक्टर-39 के प्रभारी डीपी शुक्ला को भी स्मृति चिह्न भेंटकर सम्मानित किया गया। नोएडा मीडिया क्लब के सदस्य और विभिन्न मीडिया संस्थानों से जुड़े पत्रकार कार्यक्रम में मौजूद रहे।

दीपावली मिलन समारोह में सभी पत्रकार साथियों को दीपावली की शुभकामनाएं दी गईं। राजीव नारायण मिश्रा ने कहा कि लोकतंत्र में मीडिया और पुलिस दोनों की भूमिका महत्वपूर्ण है। दोनों के बीच संवाद, पारदर्शिता और बेहतर तालमेल से जनहित के मुद्दों को प्रभावी ढंग से सामने लाया जा सकता है और आमजन तक सही जानकारी पहुंचाई जा सकती है।नोएडा मीडिया क्लब की ओर यह कार्यक्रम दीपावली की खुशियां साझा करने का अवसर बना।