Contact for Advertisement 9919916171


उत्तर प्रदेश: पुलिस कार्रवाई के दौरान व्यक्ति की संदिग्ध मौत, ग्रामीणों ने किया विरोध प्रदर्शन
 

- Photo by : social media

उत्तर प्रदेश  Published by: Pravin Kumar Jain , Date: 23/03/2026 10:54:42 am Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by: Pravin Kumar Jain ,
  • Date:
  • 23/03/2026 10:54:42 am
Share:

संक्षेप

उत्तर प्रदेश: ललितपुर जनपद के मड़ावरा क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सोरई में पुलिस कार्रवाई के दौरान एक व्यक्ति की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई।

विस्तार

उत्तर प्रदेश: ललितपुर जनपद के मड़ावरा क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सोरई में पुलिस कार्रवाई के दौरान एक व्यक्ति की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। जानकारी के अनुसार, पुलिस द्वारा पीछा किए जाने के दौरान वह व्यक्ति भागते हुए कुएं में गिर गया, जिससे उसकी मौके पर ही मृत्यु हो गई। घटना के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने मड़ावरा में एकत्र होकर विरोध प्रदर्शन किया। स्थिति को देखते हुए प्रशासन ने तत्काल अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया। दो वाहनों में पुलिस बल मौके पर बुलाया गया, जिससे हालात पर नियंत्रण पाया जा सके।

बताया गया कि यह मामला नरहट थाना क्षेत्र से जुड़ा है। परिजनों के अनुसार, घटना के बाद जब ग्रामीण रात करीब 11 बजे नरहट थाने शिकायत दर्ज कराने पहुंचे, तो पुलिसकर्मियों ने उनके साथ अभद्र व्यवहार करते हुए उन्हें वहां से भगा दिया। इसके बाद परिजन मड़ावरा थाने पहुंचे, जहां पुलिस अधिकारियों ने उन्हें समझाकर वापस भेज दिया। घटना से ग्रामीणों में भारी रोष व्याप्त है और वे मामले में शीघ्र कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। पुलिस अधिकारियों द्वारा समझाइश के बाद स्थिति फिलहाल शांत बताई जा रही है। समाचार लिखे जाने तक क्षेत्र में एहतियातन पुलिस बल तैनात है और हालात सामान्य बने हुए हैं।