-
☰
मध्य प्रदेश: स्पीड ब्रेकर की गुणवत्ता पर उठे सवाल, जांच की मांग तेज
- Photo by : social media
संक्षेप
मध्य प्रदेश: नगर परिषद मूंदी द्वारा सीसी रोड पर स्थापित किए जाने वाले स्पीड ब्रेकरों की गुणवत्ता को लेकर सवाल खड़ा हो गया है।
विस्तार
मध्य प्रदेश: नगर परिषद मूंदी द्वारा सीसी रोड पर स्थापित किए जाने वाले स्पीड ब्रेकरों की गुणवत्ता को लेकर सवाल खड़ा हो गया है। नगर परिषद के पूर्व अध्यक्ष लक्ष्मण पटेल ने आरोप लगाते हुए कहा है कि स्पीड ब्रेकर घटिया स्तर के है। लक्ष्मण पटेल के अनुसार, सी सी रोड पर स्पीड ब्रेकर लगाने के लिए लाई गई सामग्री वर्तमान में किसान मोहल्ले में रखी हुई है।उनका कहना है कि इन स्पीड ब्रेकरों के अंदर बने खांचों में निम्न स्तर की सीमेंट सामग्री का उपयोग किया गया है।जो प्रारंभिक अवस्था में ही बाहर निकलती दिखाई दे रही है।इससे निर्माण की गुणवत्ता और मजबूती पर सवाल खड़े हो रहे हैं। उन्होंने बताया कि नियमानुसार स्पीड ब्रेकरों में उच्च गुणवत्ता की सीमेंट-कांक्रीट भरकर उन्हें पर्याप्त समय तक पानी में रखकर मजबूत किया जाना चाहिए, ताकि उनकी टिकाऊ क्षमता बढ़ सके। पूर्व अध्यक्ष ने इस पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराने की मांग की है।साथ ही उन्होंने कहा कि जनसुरक्षा से जुड़े कार्यों में गुणवत्ता से किसी प्रकार का समझौता नहीं होना चाहिए और संबंधित एजेंसी के खिलाफ आवश्यक कार्रवाई की जानी चाहिए। इनका कहना है। पूरे मामले की जांच कराई जाएगी। उन्होंने कहा कि यदि स्पीड ब्रेकर टेंडर की मानक शर्तों के अनुरूप नहीं पाए जाते हैं, तो उन्हें नहीं लगाया जाएगा।
हरियाणा: महिला सुरक्षा व अधिकारों पर सख्त रुख, चेयरपर्सन रेनू भाटिया ने की मामलों की सुनवाई
बिहार: बदहाल सड़क पर फूटा जनाक्रोश, जाम व टायर जलाकर उग्र प्रदर्शन
बिहार: बकरा पालन से बदली किस्मत, चार युवाओं ने लिखी आत्मनिर्भरता की नई कहानी
हरियाणा: उत्कृष्ट कार्य के लिए दो पुलिस अधिकारियों को मिला प्रमोशन, एसपी ने लगाए स्टार
गुजरात: भाजपा की जीत पर टोंक में ढोल-नगाड़ों संग मनाया गया जश्न