Contact for Advertisement 9919916171


गुजरात: गैस सिलेंडर लीकेज से लगी भीषण आग, दो दुकानें जलकर हुई खाक
 

- Photo by : social media

गुजरात  Published by: Paarmar Umesh Himat , Date: 05/02/2026 03:31:58 pm Share:
  • गुजरात
  • Published by: Paarmar Umesh Himat ,
  • Date:
  • 05/02/2026 03:31:58 pm
Share:

संक्षेप

गुजरात: भुज–मुंद्रा सिटी में भारत निविदा लाइन स्थित आशुतोष सीएफएस कंपनी परिसर में आज एक बड़ी आगजनी की घटना सामने आई।

विस्तार

गुजरात: भुज–मुंद्रा सिटी में भारत निविदा लाइन स्थित आशुतोष सीएफएस कंपनी परिसर में आज एक बड़ी आगजनी की घटना सामने आई। कंपनी के बाहर स्थित दुकान, जिसमें कैंटीन और उसके पास की मोबाइल एसेसरीज़ की दुकान शामिल है, वहां गैस सिलेंडर लीकेज होने के कारण अचानक आग लग गई। यह घटना दिनांक 05/02/2026 को दोपहर 01:15 बजे के आसपास हुई। आग लगते ही मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। जब तक आग पर काबू पाया गया, तब तक आसपास मौजूद लोगों में दहशत फैल गई। गैस सिलेंडर लीकेज के कारण कैंटीन और बगल की मोबाइल एसेसरीज़ की दुकान पूरी तरह जलकर खाक हो गई। इस हादसे में दुकान मालिक को भारी आर्थिक नुकसान हुआ है। गनीमत रही कि इस घटना में किसी प्रकार की जानहानि नहीं हुई। फिलहाल आग पर काबू पा लिया गया है। अब आगे कंपनी प्रशासन द्वारा क्या कदम उठाए जाएंगे, इसको लेकर स्थिति स्पष्ट होना बाकी है।