Contact for Advertisement 9919916171


हरियाणा: दिग्विजय चौटाला ने चंद्रशेखर आज़ाद से की शिष्टाचार मुलाकात, विपक्षी समन्वय पर की चर्चा

- Photo by : social media

हरियाणा  Published by: Ritesh , Date: 05/02/2026 05:23:34 pm Share:
  • हरियाणा
  • Published by: Ritesh ,
  • Date:
  • 05/02/2026 05:23:34 pm
Share:

संक्षेप

हरियाणा: आज नई दिल्ली में जननायक जनता पार्टी के युवा प्रदेश अध्यक्ष दिग्विजय सिंह चौटाला ने आज़ाद समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चंद्रशेखर आज़ाद से शिष्टाचार मुलाक़ात की।

विस्तार

हरियाणा: आज नई दिल्ली में जननायक जनता पार्टी के युवा प्रदेश अध्यक्ष दिग्विजय सिंह चौटाला ने आज़ाद समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चंद्रशेखर आज़ाद से शिष्टाचार मुलाक़ात की। इस दौरान दोनों नेताओं के बीच समसामयिक राजनीतिक और सामाजिक मुद्दों पर गंभीर एवं सार्थक चर्चा हुई। सूत्रों के मुताबिक, बातचीत में युवाओं की राजनीतिक भागीदारी, सामाजिक न्याय और लोकतांत्रिक मूल्यों को मज़बूत करने जैसे अहम विषयों पर विशेष रूप से विचार-विमर्श किया गया। राजनीतिक गलियारों में इस मुलाक़ात को आने वाले समय में विपक्षी राजनीति में संवाद और संभावित समन्वय के संकेत के रूप में देखा जा रहा है। गौरतलब है कि दिग्विजय सिंह चौटाला ने इससे पहले दो दिन पूर्व समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव से भी मुलाक़ात की थी। इन लगातार बैठकों को उत्तर प्रदेश में 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव से जोड़कर भी देखा जा रहा है, जिससे राजनीतिक हलकों में चर्चाओं का दौर तेज़ हो गया है।