-
☰
हरियाणा: पुलिस का “साइबर राहगीरी” अभियान, लोगों को साइबर अपराधों से बचाव की दी जानकारी
- Photo by : social media
संक्षेप
हरियाणा: डबवाली पुलिस द्वारा आम नागरिकों को बढ़ते साइबर अपराधों से सुरक्षित रखने के उद्देश्य से “साइबर राहगीरी कार्यक्रम” के अंतर्गत एक व्यापक जन-जागरूकता अभियान चलाया गया।
विस्तार
हरियाणा: डबवाली पुलिस द्वारा आम नागरिकों को बढ़ते साइबर अपराधों से सुरक्षित रखने के उद्देश्य से “साइबर राहगीरी कार्यक्रम” के अंतर्गत एक व्यापक जन-जागरूकता अभियान चलाया गया। हर महीने के पहले बुधवार को इस तरह के कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता है । इस अभियान के तहत डबवाली पुलिस की विभिन्न टीमों ने शिक्षण संस्थानों, चौक-चौराहों, बाजारों, बस स्टैंड, भीड़भाड़ वाले सार्वजनिक स्थलों पर जागरूकता सभाओं का आयोजन कर लोगों को साइबर अपराधों के खतरों व उनसे बचाव के उपायों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। इस दौरान प्रभारी चौकी चौटाला पीएसआई सतपाल ने गांव जंडवाला बिश्नोईयां में विद्यालय में विद्यार्थियों को और पीएसआई अजीत सिंह शहर थाना डबवाली ने गांव मसीतां में साइबर अपराधों से आमजन को अवगत करवाया। चौकी चौटाला प्रभारी व पीएसआई अजीत सिंह ने बताया कि वर्तमान समय में साइबर अपराधी फर्जी बैंक/केवाईसी अपडेट कॉल, ओटीपी फ्रॉड, व्हाट्सएप व सोशल मीडिया अकाउंट हैकिंग, फर्जी लिंक व ऐप, ऑनलाइन निवेश व लॉटरी के नाम पर ठगी, डिजिटल अरेस्ट जैसी नई-नई चालों के माध्यम से आमजन को निशाना बना रहे हैं। ऐसे में थोड़ी-सी लापरवाही भी बड़ी आर्थिक हानि का कारण बन सकती है। जागरूकता कार्यक्रम के दौरान नागरिकों को साइबर सुरक्षा के नियम बताए गए। किसी भी अनजान कॉल, मैसेज या लिंक पर भरोसा न करें। ओटीपी, बैंक विवरण, एटीएम पिन या पासवर्ड किसी के साथ साझा न करें। मोबाइल में केवल अधिकृत ऐप ही डाउनलोड करें। सोशल मीडिया पर निजी जानकारी सीमित रखें। किसी भी प्रकार की साइबर ठगी होने पर तुरंत हेल्पलाइन नंबर 1930 पर शिकायत दर्ज कराएं अथवा नजदीकी पुलिस थाना/साइबर सेल से संपर्क करें। डबवाली पुलिस ने आमजन से अपील की कि वे “पहले जांचें, फिर भरोसा करें” के सिद्धांत को अपनाएं तथा अपने परिवार, बुजुर्गों, युवाओं व बच्चों को भी साइबर सुरक्षा के प्रति जागरूक करें । पुलिस द्वारा यह भी स्पष्ट किया गया कि साइबर अपराधों से बचाव में जन-जागरूकता सबसे प्रभावी हथियार है, और इसी उद्देश्य से ऐसे कार्यक्रम आगे भी निरंतर जारी रहेंगे। डबवाली पुलिस साइबर अपराधों के विरुद्ध आमजन के साथ मिलकर एक सुरक्षित, जागरूक और डिजिटल रूप से सशक्त समाज के निर्माण के लिए प्रतिबद्ध है ।
उत्तर प्रदेश: रेड क्रॉस सोसाइटी की बैठक में संसाधनों के पारदर्शी उपयोग और मानव सेवा पर जोर दिया
उत्तर प्रदेश: डा. अनुपलाल बंसल बालिका इंटर कॉलेज में गृह विज्ञान परीक्षा हुई संपन्न
हरियाणा: दिग्विजय चौटाला ने चंद्रशेखर आज़ाद से की शिष्टाचार मुलाकात, विपक्षी समन्वय पर की चर्चा
हरियाणा: अध्यापक संघ का जंतर-मंतर प्रदर्शन, पुरानी पेंशन व टीईटी शर्त हटाने की मांग
हरियाणा: पंजाब केसरी कार्यालय पर GST की छापेमारी, BJP ने प्रेस स्वतंत्रता पर हमला करार दिया